जमुई के सोनो थाना क्षेत्र में मंगलवार की आधी रात को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो बुधवार देर शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
युवक जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह इलाके का रहने वाला है, जबकि प्रेमिका सोनो क्षेत्र की निवासी है। प्रेमी अपनी बाइक से लगभग 50 किलोमीटर दूर जमुई से सोनो पहुंचा था। उसके साथ आया एक साथी मौका देखकर फरार हो गया। इंस्टाग्राम से दोनों की हुई थी दोस्ती
बताया जाता है कि दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद उन्होंने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया और बातचीत शुरू हो गई। वे कई बार मिलते थे, और प्रेमी युवक काफी समय से अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर जाया करता था।
मंगलवार की मध्य रात्रि भी युवक प्रेमिका से मिलने सोनो इलाके में पहुंचा। उसने अपनी बाइक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में खड़ी की और प्रेमिका के घर चला गया। इसकी भनक प्रेमिका के परिवार वालों और ग्रामीणों को लग गई। प्रेमी का साथी मौके से फरार उन्होंने युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई की। इस दौरान प्रेमी का साथी मौके से फरार हो गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि साथी युवक ने ही कुछ लोगों को इस मामले की जानकारी दी थी।
फिलहाल इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, क्योंकि वे प्रशिक्षण के लिए बाहर हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि कोई शिकायत मिलती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जमुई के सोनो थाना क्षेत्र में मंगलवार की आधी रात को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो बुधवार देर शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
युवक जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह इलाके का रहने वाला है, जबकि प्रेमिका सोनो क्षेत्र की निवासी है। प्रेमी अपनी बाइक से लगभग 50 किलोमीटर दूर जमुई से सोनो पहुंचा था। उसके साथ आया एक साथी मौका देखकर फरार हो गया। इंस्टाग्राम से दोनों की हुई थी दोस्ती
बताया जाता है कि दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद उन्होंने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया और बातचीत शुरू हो गई। वे कई बार मिलते थे, और प्रेमी युवक काफी समय से अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर जाया करता था।
मंगलवार की मध्य रात्रि भी युवक प्रेमिका से मिलने सोनो इलाके में पहुंचा। उसने अपनी बाइक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में खड़ी की और प्रेमिका के घर चला गया। इसकी भनक प्रेमिका के परिवार वालों और ग्रामीणों को लग गई। प्रेमी का साथी मौके से फरार उन्होंने युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई की। इस दौरान प्रेमी का साथी मौके से फरार हो गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि साथी युवक ने ही कुछ लोगों को इस मामले की जानकारी दी थी।
फिलहाल इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, क्योंकि वे प्रशिक्षण के लिए बाहर हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि कोई शिकायत मिलती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।