पटना जू के पास बनेगा सबसे लंबा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन:चिड़ियाघर गेट नंबर 1 के पास एरिया होगा ब्लॉक, टिकट काउंटर बनेगा; ट्रैफिक किया जाएगा डाइवर्ट

पटना जू के पास बनेगा सबसे लंबा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन:चिड़ियाघर गेट नंबर 1 के पास एरिया होगा ब्लॉक, टिकट काउंटर बनेगा; ट्रैफिक किया जाएगा डाइवर्ट

पटना मेट्रो के निर्माण के कारण पटना जू प्रभावित होने वाला है। पटना मेट्रो का सबसे लंबा अंडरग्राउंड स्टेशन पटना के चिड़ियाघर के पास बनने जा रहा है। इसे लेकर सॉइल टेस्टिंग भी हो गई है। अब जल्द ही निर्माण के लिए काम शुरू किया जाएगा। जू प्रशासन के मुताबिक, मेट्रो के काम के कारण जू में आने जाने वाले विजीटर्स को परेशानी हो सकती है। अभी गेट नंबर 1 के पास सबसे ज्यादा विजिटर्स का फुटफॉल होता है। यहां 3 टिकट काउंटर है, जो कि 38 मीटर के एरिया में फैले हुए हैं। मेट्रो स्टेशन बनने की वजह से यह घटकर सिर्फ 4 मीटर ही बच जाएंगे। यानी कि 34 मीटर का एरिया मेट्रो के काम के कारण ब्लॉक हो जाएगी। एयरपोर्ट साइड से ट्रैफिक कर सकते हैं डाइवर्ट पटना जू के अधिकारियों के मुताबिक, 3 साल तक पटना मेट्रो के कारण गेट नंबर 1 के पास चीजें ब्लॉक रहेगी। तब विजिटर्स के टिकट लेने के लिए लाइन लगाने की भी खास जगह नहीं बचेगी। एक बार यहां काम शुरू होने के बाद ट्रैफिक को भी वन-वे किया जा सकता है। एयरपोर्ट के इलाके से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में गेट नंबर 2 के पास विजिटर्स का फ्लो बढ़ेगा। अभी इस गेट पर दो ही काउंटर हैं। विजिटर्स के बढ़ने के बाद काउंटर की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। पटना जू गेट के मोडिफिकेशन को मंजूरी अधिकारियों के मुताबिक, बीते दिनों पटना जू की मेट्रो निर्माता कंपनी के साथ मीटिंग हुई थी, जिसमें नक्शा दिखाया गया था। तब हमें इस बारे में जानकारी मिली। इसलिए गेट का मोडिफिकेशन करने का भी निर्णय लिया गया है। पटना जू के 1 और 2 नंबर गेट का रेनोवेशन किया जाएगा, जिसमें टिकट काउंटर, प्रवेश द्वार, सोविनियर शॉप और क्लोक रूम की सुविधा मिलेगी। गेट नंबर 2 का डिजाइन भी बदला जाएगा और यहां से पर्याप्त जगह भी निकाली जाएगी, जिससे विजीटर्स को आने-जाने में परेशानी ना हो। पटना जू के पास बनेगा सबसे लंबा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पटना जू के पास बनने वाला यह मेट्रो स्टेशन सबसे खास होगा, क्योंकि यह पटना मेट्रो का सबसे लंबा अंडरग्राउंड स्टेशन होगा। यह जमीन से 17 मीटर नीचे और 355 मीटर लंबा होगा, जिसमें 6 एस्केलेटर और 3 लिफ्ट की सुविधा होगी। स्टेशन पर मेट्रो का ट्रैक बदलने के लिए क्रॉसओवर का निर्माण किया जाना है। इसलिए यह अंडरग्राउंड और एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों में सबसे लंबा होगा। यह स्टेशन दो मंजिला होगा, जिसके पहले फ्लोर पर टिकट काउंटर, एस्केलेटर और लिफ्ट सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, दूसरे फ्लोर पर प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा, जहां से यात्री अप और डाउन लाइन के लिए मेट्रो ट्रेन पकड़ सकेंगे। पटना मेट्रो के निर्माण के कारण पटना जू प्रभावित होने वाला है। पटना मेट्रो का सबसे लंबा अंडरग्राउंड स्टेशन पटना के चिड़ियाघर के पास बनने जा रहा है। इसे लेकर सॉइल टेस्टिंग भी हो गई है। अब जल्द ही निर्माण के लिए काम शुरू किया जाएगा। जू प्रशासन के मुताबिक, मेट्रो के काम के कारण जू में आने जाने वाले विजीटर्स को परेशानी हो सकती है। अभी गेट नंबर 1 के पास सबसे ज्यादा विजिटर्स का फुटफॉल होता है। यहां 3 टिकट काउंटर है, जो कि 38 मीटर के एरिया में फैले हुए हैं। मेट्रो स्टेशन बनने की वजह से यह घटकर सिर्फ 4 मीटर ही बच जाएंगे। यानी कि 34 मीटर का एरिया मेट्रो के काम के कारण ब्लॉक हो जाएगी। एयरपोर्ट साइड से ट्रैफिक कर सकते हैं डाइवर्ट पटना जू के अधिकारियों के मुताबिक, 3 साल तक पटना मेट्रो के कारण गेट नंबर 1 के पास चीजें ब्लॉक रहेगी। तब विजिटर्स के टिकट लेने के लिए लाइन लगाने की भी खास जगह नहीं बचेगी। एक बार यहां काम शुरू होने के बाद ट्रैफिक को भी वन-वे किया जा सकता है। एयरपोर्ट के इलाके से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में गेट नंबर 2 के पास विजिटर्स का फ्लो बढ़ेगा। अभी इस गेट पर दो ही काउंटर हैं। विजिटर्स के बढ़ने के बाद काउंटर की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। पटना जू गेट के मोडिफिकेशन को मंजूरी अधिकारियों के मुताबिक, बीते दिनों पटना जू की मेट्रो निर्माता कंपनी के साथ मीटिंग हुई थी, जिसमें नक्शा दिखाया गया था। तब हमें इस बारे में जानकारी मिली। इसलिए गेट का मोडिफिकेशन करने का भी निर्णय लिया गया है। पटना जू के 1 और 2 नंबर गेट का रेनोवेशन किया जाएगा, जिसमें टिकट काउंटर, प्रवेश द्वार, सोविनियर शॉप और क्लोक रूम की सुविधा मिलेगी। गेट नंबर 2 का डिजाइन भी बदला जाएगा और यहां से पर्याप्त जगह भी निकाली जाएगी, जिससे विजीटर्स को आने-जाने में परेशानी ना हो। पटना जू के पास बनेगा सबसे लंबा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पटना जू के पास बनने वाला यह मेट्रो स्टेशन सबसे खास होगा, क्योंकि यह पटना मेट्रो का सबसे लंबा अंडरग्राउंड स्टेशन होगा। यह जमीन से 17 मीटर नीचे और 355 मीटर लंबा होगा, जिसमें 6 एस्केलेटर और 3 लिफ्ट की सुविधा होगी। स्टेशन पर मेट्रो का ट्रैक बदलने के लिए क्रॉसओवर का निर्माण किया जाना है। इसलिए यह अंडरग्राउंड और एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों में सबसे लंबा होगा। यह स्टेशन दो मंजिला होगा, जिसके पहले फ्लोर पर टिकट काउंटर, एस्केलेटर और लिफ्ट सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, दूसरे फ्लोर पर प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा, जहां से यात्री अप और डाउन लाइन के लिए मेट्रो ट्रेन पकड़ सकेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *