हांसी में दादा की हत्या करने वाला पोता अरेस्ट:मकान बेचने को लेकर विवाद, दो दिन पहले की थी डंडे से पिटाई

हांसी में दादा की हत्या करने वाला पोता अरेस्ट:मकान बेचने को लेकर विवाद, दो दिन पहले की थी डंडे से पिटाई

हरियाणा के हांसी जिले के गांव कुंभा में 80 वर्षीय बिरखा राम की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पोते अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया है। शेखपुरा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक जयसिंह ने बताया कि दो दिन पहले गांव कुंभा निवासी बिरखा राम पारिवारिक विवाद के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर हांसी पुलिस, एफएसएल टीम और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर थाना सदर हांसी में हत्या का मामला दर्ज किया गया। न्यायिक हिरासत में भेजा जेल पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित अपने दादा बिरखा राम का मकान बेचना चाहता था। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आसपास के लोगों के अनुसार, इसी विवाद के चलते बिरखा राम की हत्या की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने नामजद आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और सभी तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *