नागालैंड के राज्यपाल ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए:कहा- भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि का दर्शन करना सौभाग्य की बात

नागालैंड के राज्यपाल ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए:कहा- भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि का दर्शन करना सौभाग्य की बात

नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव रविवार को मथुरा दौरे पर पहुंचे। उन्होंने धर्मनगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट और श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मथुरा की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराएं देश को एक सूत्र में बांधने का काम करती हैं। उन्होंने देश में शांति, एकता और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना भी की। पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद राज्यपाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान पहुंचे। यहां कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय में चल रही अनुसंधान गतिविधियों और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में पशुपालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान ग्रामीण विकास को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विकास और विरासत साथ-साथ बढ़ें राज्यपाल नंद किशोर यादव ने मथुरा में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी देश की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी रहें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *