45 करोड़ में बनी फिल्म, कमाई एक लाख भी नहीं, ये है बॉलीवुड की ‘महाफ्लॉप’ मूवी

45 करोड़ में बनी फिल्म, कमाई एक लाख भी नहीं, ये है बॉलीवुड की ‘महाफ्लॉप’ मूवी

Bollywood Biggest Flop Movie Ever: बॉलीवुड की सबसे फ्लॉप और सबसे खराब फिल्मों का जब-जब जिक्र आएगा तो एक फिल्म को आप हमेशा टॉप पर ही पाएंगे। ये फिल्म कुल 45 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जद्दोजहद करने के बाद भी फिल्म कुल 1 लाख रुपये भी नहीं कमा पाई। जी हां, जरा सोचिए फिल्म अपने बजट का एक प्रतिशत भी कमा नहीं पाई। आखिर किस फिल्म की बात कर रहे हैं हम, चलिए जानते हैं।

भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर की फिल्म (Bollywood Biggest Flop Movie Ever)

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘द लेडी किलर’ है। फिल्म ने फ्लॉप के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इतनी खराब एडिटिंग, आधी-अधूरी शूटिंग और रिलीज में जल्दबाजी के चलते इस फिल्म ने काफी खराब प्रदर्शन किया। आलम ये रहा कि इस फिल्म ने भूमि और अर्जुन के करियर की सबसे खराब फिल्म होने का टैग भी अपने नाम कर लिया।

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म

अर्जुन और भूमि की ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का प्रमोशनल भी ठीक से नहीं किया गया था। ये भी एक बड़ी वजह रही थी फिल्म के फ्लॉप होने की। इस फिल्म की कहानी एक छोटे शहर के शख्स राजेंद्र जोशी (अर्जुन कपूर) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नैनीताल में एक मेडिकल स्टोर चलाता है। अपनी जिंदगी से नाखुश राजेंद्र जोशी एक डायग्नोस्टिक सेंटर खोलना चाहता है, लेकिन उसके पास इसके लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते।

अपनी मजबूरी में वो एक पूर्व रियासत के राजकुमार विक्रम बर्मन के घर पहुंचता है, जो इस समय बिस्तर पर पड़े रहते हैं। इसी दौरान जोशी की मुलाकात विक्रम की बेटी जेंसी (भूमि पेडनेकर) से होती है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं।

हालांकि उनकी प्रेम कहानी तब खतरनाक मोड़ ले लेती है, जब राजेंद्र को पता चलता है कि विक्रम अपनी ही बेटी जेंसी के साथ यौन शोषण करता रहा है। इसके बाद दोनों मिलकर विक्रम की हत्या की योजना बनाते हैं

ओटीटी पर भी नहीं कर पाई कमाल (Bollywood Biggest Flop Movie Ever)

फिल्म के कमजोर प्रदर्शन के पीछे एक और वजह ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़े समझौते को भी माना गया। कहा गया कि डिजिटल रिलीज से पहले थिएटर रिलीज की शर्त पूरी करना जरूरी था, इसलिए फिल्म को जल्दबाजी में बड़े पर्दे पर उतारना पड़ा।

थिएटर में असफल रहने के बाद फिल्म को किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म से भी खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। आखिरकार मेकर्स को इसे रिलीज के करीब 10 महीने बाद यूट्यूब पर मुफ्त में दिखाना पड़ गया। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद किसी फिल्म का इस तरह फ्री में दिखाना, आप सोच सकते हैं ये फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए किस तरह गले की फांस बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *