मवेशी की टक्कर से बाइक सवार किसान घायल:जिला अस्पताल में भर्ती; शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे

मवेशी की टक्कर से बाइक सवार किसान घायल:जिला अस्पताल में भर्ती; शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार देर रात सड़क हादसा हो गया। अभयपुर गांव के पास रात करीब 11 बजे सड़क पर अचानक आवारा मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सारंगपुर निवासी अरुण गंभीर (53) रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घायल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक मवेशी सामने आ गए, जिससे वे बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और हादसे का शिकार हो गए। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट संजीव सूर्यवंशी और आरक्षक बृजमोहन यादव ने घायल को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या को एक बार फिर उजागर किया है, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान और उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *