ड्रग डिपार्टमेंट ने 12 घंटे जांच की, 23 सैंपल लिए:कोटा में सप्लाई हुए बेच के उपयोग पर प्रदेश भर में रोक लगाई

ड्रग डिपार्टमेंट ने 12 घंटे जांच की, 23 सैंपल लिए:कोटा में सप्लाई हुए बेच के उपयोग पर प्रदेश भर में रोक लगाई

कोटा के न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में सिजेरियन के बाद 2 प्रसुताओं की मौत व 4 प्रसुताओं की तबीयत बिगड़ने के बाद ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने हॉस्पिटल पहुंचकर जांच की। राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक गुरुवार शाम को जयपुर से कोटा पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल के वार्ड सहित अन्य जगहों का जायजा लिया। दवा की स्थिति उनके स्टोरेज कंडीशन, वार्ड, लेबर रूम,ओटी और स्टरलिटी देखी। मौके से दवाओं के सैंपल लिए। ड्रग डिपार्टमेंट ने जांच रिपोर्ट आने तक जिन दवाओं का उपयोग कोटा के हॉस्पिटल में हुआ था । उस बेच के दवाओं के उपयोग पर प्रदेश भर में रोक लगा दी है।
भास्कर से बातचीत में ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया की ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने गुरुवार सुबह 10 से रात 10 बजे तक हॉस्पिटल में जांच की है। दवा, कंज्यूबेल और फ्लूडड की दवा के 23 सैंपल लिए है। टीम ने यह भी ऑडिट किया है कि जिन प्रसुताओं को यह मेडिसिन दी गई थी, क्या उनके भी किसी तरह की की कोई तकलीफ हुई? जांच में सामने आया इस तरह के मामले अन्य प्रसुताओं में नहीं मिले हैं। सैंपल जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जिसकी अलग-अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है। जिसमें दवा की गुणवत्ता भी शामिल है। ओटी, लेबर रूम या वार्ड जहां पर पेशेंट को रखा गया वहां की क्या कंडीशन थी? सभी पहलुओं को मध्य नजर रखते हुए जांच की जा रही है। कोटा में दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए हैं, जो दवाइयां कोटा में यूज हुई उसे बेच की दवाओं के उपयोग में रोक लगाई है। शुक्रवार से पूरे राजस्थान में भी कोटा में जिस बेच की दवा सप्लाई हुई है। उसे बेच की दवा के उपयोग पर रोक लगा दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे डिसीजन लिया। फाटक ने कहा भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हो इसलिए स्टैंडर्ड गाइडलाइन के तहत अस्पताल में काफी सुधार की आवश्यकता है,ताकि वार्ड व अन्य जगह बेहतर सुविधा मिल सके। ———————————– ये खबर भी पढ़े ग्राउंड रिपोर्ट-सीलन-फंगस वाले वार्ड में भर्ती थीं गर्भवती महिलाएं:कोटा के सरकारी हॉस्पिटल में 2 मौत, कई की हालत गंभीर, दवाओं के सैंपल लिए सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद 48-घंटे में दूसरी मौत:परिजन ने शव लेने से किया था मना, धरने पर बैठे लोग; बोले-दोषियों पर कार्रवाई हो मरीजों से मिलने पहुंचे विधायक लिफ्ट में फंसे:कोटा के सरकारी हॉस्पिटल में 6 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *