मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बिहारीगंज जाने वाली सड़क स्थित एसएच-91 किनारे भारत पेट्रोल पंप के समीप बालाजी धर्मकांटा परिसर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान रौशन कुमार (22) के रूप में हुई है। वह भेलाही वार्ड संख्या पांच निवासी अजय यादव का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, रौशन कुमार दो भाइयों में छोटा था और परिवार की आर्थिक मदद के लिए मजदूरी करता था। दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला शव जानकारी के अनुसार, रौशन कुमार बालाजी धर्मकांटा पर मजदूरी का काम करता था। गुरुवार रात वह धर्मकांटा परिसर की दूसरी मंजिल पर संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका पाया गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचने से पहले मृतक के ममेरे भाई और अन्य लोगों ने शव को नीचे उतार लिया। स्टाफ ने संचालक को दी सूचना धर्मकांटा संचालक सज्जन पोद्दार ने बताया कि उन्हें वहां काम कर रहे स्टाफ से घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं सहकर्मी निपुण कुमार ने मृतक के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। रात में पहुंचे परिजन, मचा कोहराम परिजनों को रात करीब 11 बजे घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि रात करीब 12:30 बजे परिजन धर्मकांटा परिसर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़ाई के साथ करता था मजदूरी परिवार ने बताया कि रौशन कुमार स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पढ़ाई के साथ-साथ धर्मकांटा पर काम भी करता था। उसका बड़ा भाई रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। परिवार ने कहा कि घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। मौत को लेकर उठे सवाल युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। एफएसएल टीम को बुलाया गया प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम को सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस हर पहलू से कर रही जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि युवक की मौत के पीछे के असली कारण सामने आ सकें। मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बिहारीगंज जाने वाली सड़क स्थित एसएच-91 किनारे भारत पेट्रोल पंप के समीप बालाजी धर्मकांटा परिसर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान रौशन कुमार (22) के रूप में हुई है। वह भेलाही वार्ड संख्या पांच निवासी अजय यादव का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, रौशन कुमार दो भाइयों में छोटा था और परिवार की आर्थिक मदद के लिए मजदूरी करता था। दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला शव जानकारी के अनुसार, रौशन कुमार बालाजी धर्मकांटा पर मजदूरी का काम करता था। गुरुवार रात वह धर्मकांटा परिसर की दूसरी मंजिल पर संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका पाया गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचने से पहले मृतक के ममेरे भाई और अन्य लोगों ने शव को नीचे उतार लिया। स्टाफ ने संचालक को दी सूचना धर्मकांटा संचालक सज्जन पोद्दार ने बताया कि उन्हें वहां काम कर रहे स्टाफ से घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं सहकर्मी निपुण कुमार ने मृतक के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। रात में पहुंचे परिजन, मचा कोहराम परिजनों को रात करीब 11 बजे घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि रात करीब 12:30 बजे परिजन धर्मकांटा परिसर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़ाई के साथ करता था मजदूरी परिवार ने बताया कि रौशन कुमार स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पढ़ाई के साथ-साथ धर्मकांटा पर काम भी करता था। उसका बड़ा भाई रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। परिवार ने कहा कि घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। मौत को लेकर उठे सवाल युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। एफएसएल टीम को बुलाया गया प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम को सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस हर पहलू से कर रही जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि युवक की मौत के पीछे के असली कारण सामने आ सकें।


