बारात से लौट रही बस डिवाइडर से टकराई:हादसे के बाद ड्राइवर-खलासी गाड़ी छोड़कर फरार, ट्रैफिक व्यवस्था हुई प्रभावित

बारात से लौट रही बस डिवाइडर से टकराई:हादसे के बाद ड्राइवर-खलासी गाड़ी छोड़कर फरार, ट्रैफिक व्यवस्था हुई प्रभावित

भागलपुर में सोमवार को बारात से लौट रही बस अनबैलेंस हो कर डिवाइडर से टकरा गई। बस का आगे का हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक्सीडेंट के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। बस सुल्तागंज से भागलपुर की और लौट रही थी। प्रत्यथदर्शी पुजारी गोविंद नाथ झा ने कहा कि अचानक तेज आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। बस के पास पहुंचे तो देखा कि बस आगे से टूटी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुई। घटना नाथगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास के पास की है। तेज रफ्तार की जताई जा रही आशंका बस के ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी डायल-112 की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। बाद में नाथनगर थाना को सूचना दी। नाथनगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे? पुलिस ने घटनास्थाल का निरीक्षण किया और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बस की रफ्तार तेज होगी, इस कारण बस अनबैलेंस हो गई। थानेदार राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बस के मालिक और चालक फरार है। साथ ही, दुर्घटना के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है। भागलपुर में सोमवार को बारात से लौट रही बस अनबैलेंस हो कर डिवाइडर से टकरा गई। बस का आगे का हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक्सीडेंट के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। बस सुल्तागंज से भागलपुर की और लौट रही थी। प्रत्यथदर्शी पुजारी गोविंद नाथ झा ने कहा कि अचानक तेज आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। बस के पास पहुंचे तो देखा कि बस आगे से टूटी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुई। घटना नाथगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास के पास की है। तेज रफ्तार की जताई जा रही आशंका बस के ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी डायल-112 की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। बाद में नाथनगर थाना को सूचना दी। नाथनगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे? पुलिस ने घटनास्थाल का निरीक्षण किया और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बस की रफ्तार तेज होगी, इस कारण बस अनबैलेंस हो गई। थानेदार राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बस के मालिक और चालक फरार है। साथ ही, दुर्घटना के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *