औरंगाबाद में चार दिन से लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास खेत में मिला है। घर से शादी समारोह में जाने की बात बोलकर निकला था। मृतक की पहचान दिग्घी निवासी पीयूष कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना नवीनगर इलाके की है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पिता विजय सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब 9 बजे घर से निकला था। गांव में ही उसके दोस्त की बहन की शादी थी। ग्रामीणों ने उसे वहां देखा था। सुबह तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 29 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन तीन दिनों तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसी बीच चौथे दिन शनिवार की शाम सूचना मिली कि नबीनगर रेलवे स्टेशन के 25 नंबर केबिन के पास खेत में एक युवक का शव मिला। तुरंत मौके पर पहुंचा। डेड बॉडी पीयूष की थी। शव की स्थिति बेहद भयावह थी। ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत था। साजिश करके मारा गया है मृतक के बहनोई विवेक रंजन सिंह ने बताया कि पीयूष के लापता होने के बाद से ही परिवार अनहोनी की आशंका से डरा हुआ था। अब शव मिलने के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत सामान्य नहीं है। साजिश करके उसकी हत्या की गई है। मारकर रेलवे ट्रैक पर शव फेंक दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। पीयूष घर में इकलौता लड़का था। इसी साल अच्छे नंबर से इंटर पास किया था। आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा हुआ था। ऐसे में उसकी मौत ने परिवार की उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचाया है। औरंगाबाद में चार दिन से लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास खेत में मिला है। घर से शादी समारोह में जाने की बात बोलकर निकला था। मृतक की पहचान दिग्घी निवासी पीयूष कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना नवीनगर इलाके की है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पिता विजय सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब 9 बजे घर से निकला था। गांव में ही उसके दोस्त की बहन की शादी थी। ग्रामीणों ने उसे वहां देखा था। सुबह तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 29 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन तीन दिनों तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसी बीच चौथे दिन शनिवार की शाम सूचना मिली कि नबीनगर रेलवे स्टेशन के 25 नंबर केबिन के पास खेत में एक युवक का शव मिला। तुरंत मौके पर पहुंचा। डेड बॉडी पीयूष की थी। शव की स्थिति बेहद भयावह थी। ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत था। साजिश करके मारा गया है मृतक के बहनोई विवेक रंजन सिंह ने बताया कि पीयूष के लापता होने के बाद से ही परिवार अनहोनी की आशंका से डरा हुआ था। अब शव मिलने के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत सामान्य नहीं है। साजिश करके उसकी हत्या की गई है। मारकर रेलवे ट्रैक पर शव फेंक दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। पीयूष घर में इकलौता लड़का था। इसी साल अच्छे नंबर से इंटर पास किया था। आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा हुआ था। ऐसे में उसकी मौत ने परिवार की उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचाया है।


