मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक टेंट हाउस कर्मी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बलिया इंद्रजीत गांव में शादी समारोह में टेंट लगाने गए कर्मी को कथित तौर पर नशे की हालत में एक व्यक्ति ने पीटा। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोचहाँ में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान बाजितपुर मझौली गांव निवासी महेंद्र पासवान के 45 वर्षीय पुत्र संजय पासवान के रूप में हुई है। पीड़ित संजय पासवान ने पुलिस को बताया कि वह टेंट हाउस में मजदूरी करता है। वह बलिया इंद्रजीत गांव में जितेंद्र राम की बेटी की शादी के लिए टेंट लगा रहा था। इसी दौरान गांव का मुकेश मांझी कथित तौर पर नशे की हालत में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब संजय पासवान ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि मुकेश मांझी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान संजय की नाक से खून बहने लगा और दाढ़ी के पास धारदार वस्तु से काटकर उसे घायल कर दिया गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी का भाई भी मौके पर पहुंच गया और लाठी-डंडों से हमला किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजय को बोचहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. रंजीत कुमार और स्वास्थ्यकर्मी मो. जियाउद्दीन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। मामले को लेकर बोचहाँ थाना अध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद जांच कर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक टेंट हाउस कर्मी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बलिया इंद्रजीत गांव में शादी समारोह में टेंट लगाने गए कर्मी को कथित तौर पर नशे की हालत में एक व्यक्ति ने पीटा। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोचहाँ में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान बाजितपुर मझौली गांव निवासी महेंद्र पासवान के 45 वर्षीय पुत्र संजय पासवान के रूप में हुई है। पीड़ित संजय पासवान ने पुलिस को बताया कि वह टेंट हाउस में मजदूरी करता है। वह बलिया इंद्रजीत गांव में जितेंद्र राम की बेटी की शादी के लिए टेंट लगा रहा था। इसी दौरान गांव का मुकेश मांझी कथित तौर पर नशे की हालत में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब संजय पासवान ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि मुकेश मांझी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान संजय की नाक से खून बहने लगा और दाढ़ी के पास धारदार वस्तु से काटकर उसे घायल कर दिया गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी का भाई भी मौके पर पहुंच गया और लाठी-डंडों से हमला किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजय को बोचहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. रंजीत कुमार और स्वास्थ्यकर्मी मो. जियाउद्दीन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। मामले को लेकर बोचहाँ थाना अध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद जांच कर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।


