अरेराज नगर पंचायत के द्वारा 31 मार्च तक लगभग 52 लाख रुपए होल्डिंग टैक्स की वसूली की गई है। नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा सभी व्यावसायिक एवं 14 वार्ड मे आवासीय लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए प्रथम नोटिस दिया गया था, जिसके तहत वसूली हुई। पूर्व में लोग प्रत्येक साल होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर रहे थे इस वर्ष सरकार के द्वारा होल्डिंग टैक्स पर ब्याज एवं फाइन की राशि मुक्त कर होल्डिंग टैक्स वसूली का निर्देश दिया गया था जिसको लेकर बड़े पैमाने पर लोगों ने होल्डिंग टैक्स को जमा किया। 31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए कार्यालय में लोगों की भीड़ भी लगी। नगर पंचायत के द्वारा 4900 वैसे लोगों को प्रथम नोटिस किया गया था जिनके द्वारा एक बार भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया गया था। व्यवसायिक एवं आवासीय कुल 5936 लोगों के द्वारा होल्डिंग टैक्स जमा किया गया। जिसमें कुल राशि 52 लाख 78000 सरकार के कोष में जमा हुआ है। फिलहाल 1120 लोग वैसे हैं जिनके द्वारा अभी एक बार भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया गया है। वैसे लोगों को नगर पंचायत के द्वारा दूसरी बार नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। मामले में अरेराज नगर पंचायत के ईओ निखिल कुमार ने बताया कि जो लोग होल्डिंग टैक्स 31 मार्च तक जमा नहीं किए उन्हें फिर नोटिस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओटीएस के तहत लोगों को ब्याज एवं फाइन में रिलीफ दिया गया था जिसके लिए प्रचार प्रसार भी हुआ था लेकिन अब होल्डिंग टैक्स जमा करने पर कोई छूट नहीं मिलेगा। अरेराज नगर पंचायत के द्वारा 31 मार्च तक लगभग 52 लाख रुपए होल्डिंग टैक्स की वसूली की गई है। नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा सभी व्यावसायिक एवं 14 वार्ड मे आवासीय लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए प्रथम नोटिस दिया गया था, जिसके तहत वसूली हुई। पूर्व में लोग प्रत्येक साल होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर रहे थे इस वर्ष सरकार के द्वारा होल्डिंग टैक्स पर ब्याज एवं फाइन की राशि मुक्त कर होल्डिंग टैक्स वसूली का निर्देश दिया गया था जिसको लेकर बड़े पैमाने पर लोगों ने होल्डिंग टैक्स को जमा किया। 31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए कार्यालय में लोगों की भीड़ भी लगी। नगर पंचायत के द्वारा 4900 वैसे लोगों को प्रथम नोटिस किया गया था जिनके द्वारा एक बार भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया गया था। व्यवसायिक एवं आवासीय कुल 5936 लोगों के द्वारा होल्डिंग टैक्स जमा किया गया। जिसमें कुल राशि 52 लाख 78000 सरकार के कोष में जमा हुआ है। फिलहाल 1120 लोग वैसे हैं जिनके द्वारा अभी एक बार भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया गया है। वैसे लोगों को नगर पंचायत के द्वारा दूसरी बार नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। मामले में अरेराज नगर पंचायत के ईओ निखिल कुमार ने बताया कि जो लोग होल्डिंग टैक्स 31 मार्च तक जमा नहीं किए उन्हें फिर नोटिस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओटीएस के तहत लोगों को ब्याज एवं फाइन में रिलीफ दिया गया था जिसके लिए प्रचार प्रसार भी हुआ था लेकिन अब होल्डिंग टैक्स जमा करने पर कोई छूट नहीं मिलेगा।


