राजस्थान में पारा आने वाले दिन में 47 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन राज्य में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। आज (सोमवार) तीन जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। 28 मई के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इसके असर से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। यह जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकता है। राजस्थान में मौसम से जुड़ी 2 PHOTOS… राजस्थान के ये जिले सबसे गर्म रहे गर्मी से जुड़ी बड़ी अपडेट्स… आगे कैसा रहेगा मौसम… राजस्थान के बड़े शहरों के मौसम का हाल जयपुर : पारा 1 डिग्री चढ़ा, लू से हाल बेहाल जयपुर में रविवार को लगातार दूसरे दिन गर्मी तेज रही। यहां तापमान में एक डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में इससे पहले वार्म नाइट रही। यहां न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में रविवार सुबह से लू का प्रभाव रहा और देर शाम तक इसका असर रहा। मौसम विभाग ने आज (सोमवार) और अगले तीन दिन इसी तरह की गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। अजमेर : 44 डिग्री पहुंच सकता है तापमान अजमेर में गर्मी फिर तेज होने लगी है। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम भी 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम ड्राय (शुष्क) बना रहेगा। पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उदयपुर : सप्ताहभर तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी उदयपुर में रविवार को गर्मी का असर तेज रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान 41.9 डिग्री था। पिछले 24 घंटे में उदयपुर में करीब 1 डिग्री तापमान कम हुआ है। मौसम विशेषज्ञ आरएस देवड़ा ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक उदयपुर के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होना संभव है। लू भी चलेगी। कोटा : गोवंशों पर पानी का छिड़काव कोटा में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर रहे। तेज गर्मी को देखते हुए नगर निगम की गौशाला में गोवंशों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुबह और शाम करीब 2 घंटे तक गोवंशों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही गौशाला में पानी और छांव की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। अलवर : तापमान 46 डिग्री पहुंच सकता है अलवर में रविवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर के समय गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप और गर्म हवा के चलते दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। मौसम विभाग ने सोमवार से जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप में नहीं निकलने की सलाह दी है। जोधपुर : बढ़ सकता है तापमान जोधपुर में रविवार को दिन के समय का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सीकर : हीटवेव का अलर्ट नहीं
सीकर में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में .5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। सीकर में 28 मई तक लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। 28 मई तक हीटवेव का अलर्ट नहीं है।


