भागलपुर में 42°C तक पहुंचा तापमान:अगले 5 दिनों तक राहत नहीं, घर से निकलना मुश्किल; हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी

भागलपुर में 42°C तक पहुंचा तापमान:अगले 5 दिनों तक राहत नहीं, घर से निकलना मुश्किल; हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी

भागलपुर में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। सुल्तानगंज, शाहकुंड और आसपास के इलाकों में लोगों का हाल बेहाल है। घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 42°C के करीब पहुंच गया है। पिछले 10 दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी 10 मई के आसपास जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 14 मई तक यह 41 डिग्री पर पहुंच गया। 16 मई को भागलपुर का तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया और अब लगातार 41 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग और निजी मौसम एजेंसियों के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 मई तक तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने हीटवेव जैसी स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। कारोबार पर पड़ रहा असर गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों, रिक्शा चालकों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। स्टूडेंट्स सिर ढंककर स्कूल-कोचिंग जाते दिखे। स्टेशन चौक, खलीफाबाग, तिलकामांझी और सुलतानगंज बाजार में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। दुकानदारों का कहना है कि लोग तेज धूप के कारण घरों से कम निकल रहे हैं, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील भीषण गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉ. डी.पी. सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर और हीट एग्जॉशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी और तरल पदार्थ लेते रहें। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। भागलपुर में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। सुल्तानगंज, शाहकुंड और आसपास के इलाकों में लोगों का हाल बेहाल है। घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 42°C के करीब पहुंच गया है। पिछले 10 दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी 10 मई के आसपास जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 14 मई तक यह 41 डिग्री पर पहुंच गया। 16 मई को भागलपुर का तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया और अब लगातार 41 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग और निजी मौसम एजेंसियों के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 मई तक तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने हीटवेव जैसी स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। कारोबार पर पड़ रहा असर गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों, रिक्शा चालकों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। स्टूडेंट्स सिर ढंककर स्कूल-कोचिंग जाते दिखे। स्टेशन चौक, खलीफाबाग, तिलकामांझी और सुलतानगंज बाजार में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। दुकानदारों का कहना है कि लोग तेज धूप के कारण घरों से कम निकल रहे हैं, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील भीषण गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉ. डी.पी. सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर और हीट एग्जॉशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी और तरल पदार्थ लेते रहें। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *