घाटमपुर में तहसील दिवस संपन्न:मृत पिता को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, एडीएम ने दिए जांच के आदेश

घाटमपुर में तहसील दिवस संपन्न:मृत पिता को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, एडीएम ने दिए जांच के आदेश

घाटमपुर तहसील स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया, यहां पर पहुंचे कानपुर एडीएम आपूर्ति राजेश और SDM अविचल प्रताप सिंह तहसीलदार अंकिता पाठक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना है। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए है। शनिवार दोपहर घाटमपुर तहसील सभागार कक्ष में पहुंचे कानपुर के रूमा निवासी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने एडीएम आपूर्ति राजेश कुमार को शिकायत पत्र देकर बताया कि उनके पिता गणेश शंकर की मौत 16 नवंबर सन 1995 में हुई थी, जिसका उनके पास मृत्यु प्रमाण पत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि टेनापुर गांव के रहने वाले श्याम नारायण ने उनके पिता को 16 जून सन् 2020 में मृत दिखाकर स्थानीय लेखपाल के साथ रहने के चलते सांठ गांठ करके लगभग 16 बिस्वा जमीन को अपने नाम पर चढ़ावा ली। इसके बाद श्यामनारायण ने जमीन को लाखों की कीमत में कानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को बेंच दी है। बेटे ने एडीएम से कार्रवाई की मांग की है। एडीएम ने मामले में जांच के निर्देश दिए है, इसी तरह अजगरपुर गांव निवासी शिवकरण सिंह ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पिता की मौत के बाद उन्होंने जमींन अपने नाम चढ़वाने के लिए कागजात दिए थे, लेकिन स्थानीय लेखपाल ने उनके साथ रहने वाले प्राइवेट कर्मी के नाम दानपात्र दिखाकर उनकी पूरी जमीन उक्त व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी है। एडीएम ने मामले में जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी तरह कई फरियादियों ने शिकायत पत्र सौंपा है। जिन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *