T20 वर्ल्डकप से ठीक पहले लगातार 2 सीरीज हारी टीम इंडिया, कप्तान हरमनप्रीत ने दिया बड़ा बयान

T20 वर्ल्डकप से ठीक पहले लगातार 2 सीरीज हारी टीम इंडिया, कप्तान हरमनप्रीत ने दिया बड़ा बयान

India Women’s Cricket Team: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्डकप से पहले लगातार दूसरी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड से पहले हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी साउथ अफ्रीका से हार गई थी। 

Harmanpreet Kaur on Team India Performance: मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने टीम इंडिया की टी20 वर्ल्डकप के लिए तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। इससे पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड के खिलाफ भी हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी 2-1 से हार गई। इस हार के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर निराश नजर आईं लेकिन अपनी तैयारियों पर भरोसा जताया।

हरमनप्रीत ने किया बचाव

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे लिए बस एक और विकेट लेना था। मुझे लगता है कि हम गेम में थे। हमें शुरू में तीन विकेट मिले, और हम बस एक और विकेट के बारे में सोच रहे थे, लेकिन क्योंकि वे दोनों बहुत अच्छा खेले, उन्होंने हमसे गेम छीन लिया।” तीसरे मैच में हार और सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद भी भारतीय कप्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक नजर आईं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं, सिवाय उस विकेट के जिसकी हमें तलाश थी। मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप के लिए आगे बहुत सारी सकारात्मक चीजे हैं।”

टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू हो रहा है। उसके बारे में भारतीय कप्तान ने कहा, “मुझे लगता है कि हम काफी हद तक स्पष्ट हैं। विश्व कप से पहले हमारे पास अभी भी दो और अभ्यास मैच हैं। हम दूसरे कॉम्बिनेशन के बारे में सोच सकते हैं। राधा ने विमेंस प्रीमियर लीग में बहुत अच्छा किया और वह तैयार महसूस कर रही है। भारती फुलमल भी हैं, जो मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं। हम अभ्यास मैचों में और खिलाड़ियों को भी आजमाएंगे, लेकिन अपनी प्लेइंग इलेवन के बारे में हम काफी हद तक स्पष्ट हैं।”

6 विकेट से हार गई टीम इंडिया

भारतीय कप्तान ने कहा कि टी20 विश्व कप इंग्लैंड में हैं और हमें काफी पहले यहां आने से यहां के मौसम से मुताबिक संतुलन बनाने में काफी मदद मिल रही है। तीसरे टी20 की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे। भारतीय टीम की तरफ से सर्वाधिक नाबाद 56 रन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाए थे। यास्तिका भाटिया और दीप्ति शर्मा ने 32-32 रन बनाए।

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने एक समय 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रहा था। चौथे विकेट के लिए एलिस कैप्सी और हिदर नाइट ने 127 रन की साझेदारी कतर भारतीय टीम से मैच छीन लिया। कैप्सी 43 गेंदों पर 82 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि नाइट 70 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *