‘कबाड़ से जुगाड़’ थीम पर शिक्षकों ने दिखाए इनोवेशन:नवादा में TBT का सम्मान समारोह, डीपीओ बोलीं-स्वागत योग्य और प्रशंसनीय

‘कबाड़ से जुगाड़’ थीम पर शिक्षकों ने दिखाए इनोवेशन:नवादा में TBT का सम्मान समारोह, डीपीओ बोलीं-स्वागत योग्य और प्रशंसनीय

नवादा के डायट परिसर में रविवार को टीबीटी द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेर्क्स द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) वर्षा, डायट के प्राचार्य फैयाज आलम, नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और टीबीटी से जुड़े सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षकों ने खराब बोतलों से गुलदस्ते बनाए इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘कबाड़ से जुगाड़, शिक्षक कर रहे नवाचार’ था। इस थीम पर आधारित शिक्षकों ने अपशिष्ट बोतलों से गुलदस्ते बनाए, रद्दी कागजों से दीक्षांत टोपी तैयार की और अनुपयोगी वस्तुओं से कई शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) बनाकर कबाड़ को भी मूल्यवान सिद्ध किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। समारोह को संबोधित करते हुए डीपीओ वर्षा ने शिक्षकों से विद्यालयों में हमेशा नवाचारी शिक्षण कार्य जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने ‘कबाड़ से जुगाड़’ के माध्यम से शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की और इसे स्वागत योग्य व प्रशंसनीय बताया। शिक्षकों को नवाचार के लिए अनूठा मंच नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों में नया उत्साह संचारित होता है, जिसका सकारात्मक परिणाम विद्यालयों में देखने को मिलेगा। टीबीटी के संस्थापक डॉ. कुमार गौरव ने बताया कि पूरे बिहार के शिक्षकों को नवाचार के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया गया है और शिक्षकों का यह प्रयास थमना नहीं चाहिए। 100 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया निशा सिन्हा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान 100 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डीपीओ वर्षा, नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजय साव और डायट के व्याख्याता राकेश कुमार सहित अन्य सम्मानित अतिथियों ने इन शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने प्रस्तुति दी कार्यक्रम में शिक्षकों ने स्वागत गीत, अभियान गीत, रोल प्ले और कव्वाली जैसी विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे खूब सराहा गया। कार्यक्रम की सफलता में नवाचारी शिक्षक डॉ. अंशु माला, निशा सिन्हा, फरजाना दानिश, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, जतिन कुमार, निशा कुमारी, राधा रानी, पूजा कुमारी, अर्चना कुमारी, रत्नम श्रीवास्तव, ममता सिन्हा, शशि सुमन, सुरभि कुमारी, कुमारी भारती, निकिता भारती, रोहित रंजन सिन्हा और रवि रंजन आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। नवादा के डायट परिसर में रविवार को टीबीटी द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेर्क्स द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) वर्षा, डायट के प्राचार्य फैयाज आलम, नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और टीबीटी से जुड़े सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षकों ने खराब बोतलों से गुलदस्ते बनाए इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘कबाड़ से जुगाड़, शिक्षक कर रहे नवाचार’ था। इस थीम पर आधारित शिक्षकों ने अपशिष्ट बोतलों से गुलदस्ते बनाए, रद्दी कागजों से दीक्षांत टोपी तैयार की और अनुपयोगी वस्तुओं से कई शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) बनाकर कबाड़ को भी मूल्यवान सिद्ध किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। समारोह को संबोधित करते हुए डीपीओ वर्षा ने शिक्षकों से विद्यालयों में हमेशा नवाचारी शिक्षण कार्य जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने ‘कबाड़ से जुगाड़’ के माध्यम से शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की और इसे स्वागत योग्य व प्रशंसनीय बताया। शिक्षकों को नवाचार के लिए अनूठा मंच नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों में नया उत्साह संचारित होता है, जिसका सकारात्मक परिणाम विद्यालयों में देखने को मिलेगा। टीबीटी के संस्थापक डॉ. कुमार गौरव ने बताया कि पूरे बिहार के शिक्षकों को नवाचार के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया गया है और शिक्षकों का यह प्रयास थमना नहीं चाहिए। 100 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया निशा सिन्हा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान 100 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डीपीओ वर्षा, नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजय साव और डायट के व्याख्याता राकेश कुमार सहित अन्य सम्मानित अतिथियों ने इन शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने प्रस्तुति दी कार्यक्रम में शिक्षकों ने स्वागत गीत, अभियान गीत, रोल प्ले और कव्वाली जैसी विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे खूब सराहा गया। कार्यक्रम की सफलता में नवाचारी शिक्षक डॉ. अंशु माला, निशा सिन्हा, फरजाना दानिश, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, जतिन कुमार, निशा कुमारी, राधा रानी, पूजा कुमारी, अर्चना कुमारी, रत्नम श्रीवास्तव, ममता सिन्हा, शशि सुमन, सुरभि कुमारी, कुमारी भारती, निकिता भारती, रोहित रंजन सिन्हा और रवि रंजन आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *