रायगढ़ में शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक:पालकों ने की शिकायत, BEO बोले- शिक्षक को निलंबित किया गया

रायगढ़ में शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक:पालकों ने की शिकायत, BEO बोले- शिक्षक को निलंबित किया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। जहां मामले की शिकायत पालकों ने की है। जिसके बाद शिक्षक को विभाग के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। मामला लैलूंगा विकासखंड के छातासराई प्राथमिक स्कूल का है। मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक शाला छातासराई स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक कुष्टोराम भोय शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। जिसके बाद मामले की जानकारी पालकों को लगी, तो उन्होंने और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने संकुल समन्वयक को पंचनामा सौंपते हुए बताया कि सहायक शिक्षक हर दिन शराब के नशे में स्कूल पहुंचता है और इस वजह से स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है और इसे लेकर तत्काल शिक्षक को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने अपने पंचनाम आवेदन में यह भी कहा कि अगर शिक्षक पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे।
शिक्षक ने शराब पीना भी कबुल किया
जब शिक्षक कुष्टोराम भोय शराब के नशे में स्कूल पहुंचा, तो उसका वीडियो भी बनाया गया और जब उससे पूछा गया तो उसने कबुल किया वह शराब का सेवन किया है। उनका कहना था कि घर में मेहमान आए थे, इसलिए थोड़ा सा शराब पी लिया है। साथ ही इस हाल में स्कूल आने पर बच्चों को पढ़ने के लिए किताब निकाल कर दे देने की बात कही।
शिक्षक को निलंबित कर दिया गया
लैलूंगा विकासखंड बीईओ रवि सारथी ने बताया कि प्राथमिक स्कूल छातासराई के शिक्षक के खिलाफ शिकायते आ रही थी कि वह शराब के नशे में स्कूल आता है। सोमवार को भी ग्रामीणों ने बताया, जिसके बाद प्रतिवेदन तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजा गया। जहां आगे की कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *