औरंगाबाद शहर के वार्ड संख्या-14 स्थित शाहपुर अखाड़ा के पास घरेलू विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी ने अपने मायके वालों को बुलाकर शिक्षक पति की जमकर पिटाई करा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिक्षक की पहचान 31 साल के संजीत कुमार के रूप में हुई है, जो शाहपुर अखाड़ा निवासी स्वर्गीय राजेंद्र भगत के बेटे हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। संजीत कुमार ने बताया कि उनकी शादी इसी साल 24 फरवरी को ओबरा बाजार निवासी सुरेश कुमार मालाकार की बेटी श्वेता कुमारी से हुई थी। माता-पिता के निधन के बाद उनका पालन-पोषण चाचा और चाची ने किया था, इसलिए वे आज भी उन्हीं के साथ रहते हैं। आरोप है कि शादी के बाद से उनकी पत्नी चाची के साथ नहीं रहना चाहती थी और लगातार अलग घर बसाने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। संजीत सदर प्रखंड के भगवान बिगहा स्थित नई प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। थाने में समझौते के बाद फिर हुआ हमला शिक्षक के अनुसार शनिवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पत्नी ने अपने मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर उसके पिता और अन्य परिजन पहुंचे और डायल-112 पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची, जहां काफी देर तक बातचीत और समझौते का प्रयास चला। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया गया। संजीत का आरोप है कि थाने से बाहर निकलते समय उनकी पत्नी ने अपने भाई अभिषेक राज उर्फ आदित्य को उन्हें जान से मारने के लिए उकसाया। किसी तरह वह वहां से बचकर घर पहुंच गए। रविवार सुबह पत्नी अपने भाई के साथ फिर घर पहुंची। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे चचेरे भाई ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। रुपये-गहने लेकर फरार होने का आरोप, पुलिस कर रही जांच घायल शिक्षक ने अपनी पत्नी और साले पर मारपीट के बाद 40 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पत्नी अपने निजी जेवरात भी साथ ले गई है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को मिली है और आवेदन भी मिला हुआ है। आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में शिक्षक की पत्नी श्वेता कुमारी या उनके मायके पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। ऐसे में उनका पक्ष सामने नहीं आ पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। औरंगाबाद शहर के वार्ड संख्या-14 स्थित शाहपुर अखाड़ा के पास घरेलू विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी ने अपने मायके वालों को बुलाकर शिक्षक पति की जमकर पिटाई करा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिक्षक की पहचान 31 साल के संजीत कुमार के रूप में हुई है, जो शाहपुर अखाड़ा निवासी स्वर्गीय राजेंद्र भगत के बेटे हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। संजीत कुमार ने बताया कि उनकी शादी इसी साल 24 फरवरी को ओबरा बाजार निवासी सुरेश कुमार मालाकार की बेटी श्वेता कुमारी से हुई थी। माता-पिता के निधन के बाद उनका पालन-पोषण चाचा और चाची ने किया था, इसलिए वे आज भी उन्हीं के साथ रहते हैं। आरोप है कि शादी के बाद से उनकी पत्नी चाची के साथ नहीं रहना चाहती थी और लगातार अलग घर बसाने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। संजीत सदर प्रखंड के भगवान बिगहा स्थित नई प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। थाने में समझौते के बाद फिर हुआ हमला शिक्षक के अनुसार शनिवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पत्नी ने अपने मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर उसके पिता और अन्य परिजन पहुंचे और डायल-112 पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची, जहां काफी देर तक बातचीत और समझौते का प्रयास चला। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया गया। संजीत का आरोप है कि थाने से बाहर निकलते समय उनकी पत्नी ने अपने भाई अभिषेक राज उर्फ आदित्य को उन्हें जान से मारने के लिए उकसाया। किसी तरह वह वहां से बचकर घर पहुंच गए। रविवार सुबह पत्नी अपने भाई के साथ फिर घर पहुंची। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे चचेरे भाई ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। रुपये-गहने लेकर फरार होने का आरोप, पुलिस कर रही जांच घायल शिक्षक ने अपनी पत्नी और साले पर मारपीट के बाद 40 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पत्नी अपने निजी जेवरात भी साथ ले गई है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को मिली है और आवेदन भी मिला हुआ है। आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में शिक्षक की पत्नी श्वेता कुमारी या उनके मायके पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। ऐसे में उनका पक्ष सामने नहीं आ पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


