कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रुइयां गांव के पास एक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका हसीना बानो की मृत्यु हो गई। यह घटना उस समय हुई जब शिक्षिका अपने पति रियासत अंसारी के साथ बाइक पर सवार होकर जनगणना संबंधी कार्य के लिए भभुआ जा रही थीं। पति रियासत अंसारी ने बताया कि वे रुइयां से भभुआ की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। हसीना बानो को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हसीना बानो वर्ष 2006 से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रुइयां में कार्यरत थीं। उनकी मृत्यु की खबर से स्कूल और गांव में शोक छा गया। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अस्लम अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से बेलगाम वाहनों पर नियंत्रण लगाने की अपील की। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया मृतक शिक्षिका के पीछे दो बेटे और एक बेटी हैं। पति रियासत अंसारी ने सरकार और जिला प्रशासन से उचित मुआवजे और बच्चों के भविष्य के लिए सहायता की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रुइयां गांव के पास एक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका हसीना बानो की मृत्यु हो गई। यह घटना उस समय हुई जब शिक्षिका अपने पति रियासत अंसारी के साथ बाइक पर सवार होकर जनगणना संबंधी कार्य के लिए भभुआ जा रही थीं। पति रियासत अंसारी ने बताया कि वे रुइयां से भभुआ की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। हसीना बानो को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हसीना बानो वर्ष 2006 से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रुइयां में कार्यरत थीं। उनकी मृत्यु की खबर से स्कूल और गांव में शोक छा गया। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अस्लम अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से बेलगाम वाहनों पर नियंत्रण लगाने की अपील की। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया मृतक शिक्षिका के पीछे दो बेटे और एक बेटी हैं। पति रियासत अंसारी ने सरकार और जिला प्रशासन से उचित मुआवजे और बच्चों के भविष्य के लिए सहायता की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


