देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम (Assembly Election Results) के लिए वोटों की गिनती जारी है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके अपनी सत्ता बचाने की लड़ाई लड़ रही है। एग्ज़िट पोल के आंकड़ों के अनुसार लग रहा था कि सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होगी, लेकिन शुरुआती रुझानों ने सभी को चौंका दिया है। एक्टर विजय की टीवीके पार्टी को भारी बढ़त मिल गई है।
एक्टर विजय के घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा
पांचों राज्यों में वोटों की गिनती के बीच जिस बात ने सबसे ज़्यादा चौंकाया है वो है तमिलनाडु चुनावी परिणाम में टीवीके का प्रदर्शन। चुनावी मैदान में एंट्री के साथ ही टीवीके ने शुरुआती रुझानों में भारी बढ़त हासिल कर ली है और बहुमत के आंकड़े से कुछ सीट ही दूर है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में इससे जोश का माहौल है। इसी बीच चेन्नई में पार्टी के चीफ एक्टर विजय के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


