जमुई के सिकंदरा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। निगरानी विभाग की टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार और स्वच्छता प्रहरी सोनू चौधरी को 50,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से पूरी राशि बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई वार्ड संख्या 3 के सदस्य राजेश कुमार मिश्रा की शिकायत पर की गई। राजेश मिश्रा ने आरोप लगाया था कि नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रत्येक फाइल पास कराने के लिए 2500 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। एक योजना बनाकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया
शिकायत के सत्यापन के दौरान कुल 1.60 लाख रुपये की मांग सामने आई। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने एक योजना बनाकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया। मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम सिकंदरा पहुंची। टीम के सदस्य वार्ड सदस्य के रिश्तेदार बनकर अधिकारियों के पास गए। जैसे ही 50,000 रुपये की राशि दी गई, टीम ने तुरंत दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। विशेष इकाई विभाग के उपाधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि सत्यापन के बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल, दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जमुई के सिकंदरा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। निगरानी विभाग की टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार और स्वच्छता प्रहरी सोनू चौधरी को 50,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से पूरी राशि बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई वार्ड संख्या 3 के सदस्य राजेश कुमार मिश्रा की शिकायत पर की गई। राजेश मिश्रा ने आरोप लगाया था कि नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रत्येक फाइल पास कराने के लिए 2500 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। एक योजना बनाकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया
शिकायत के सत्यापन के दौरान कुल 1.60 लाख रुपये की मांग सामने आई। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने एक योजना बनाकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया। मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम सिकंदरा पहुंची। टीम के सदस्य वार्ड सदस्य के रिश्तेदार बनकर अधिकारियों के पास गए। जैसे ही 50,000 रुपये की राशि दी गई, टीम ने तुरंत दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। विशेष इकाई विभाग के उपाधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि सत्यापन के बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल, दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


