Naga Chaitanya, Men Fashion Trends: साउथ अभिनेता नागा चैतन्य अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपने बेहतरीन फैशन सेंस और स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता के इंस्टाग्राम हैंडल को देखें, तो वे ब्लेजर सूट, टू-पीस सूट और सूट सेपरेट्स (Suit Separates) जैसे कई डिजाइनों में नजर आते हैं। ऐसे में, अगर आपके घर में शादी है या आप किसी पार्टी या फंक्शन के लिए स्टाइलिश मेंस सूट डिजाइनों की तलाश में हैं, तो आप अभिनेता के इन लुक्स से आइडिया लेकर अपने लिए सूट तैयार करवा सकते हैं।
ट्रेंडी मेंस सूट डिजाइन के लिए ट्राई करें ‘सूट सेपरेट्स’ (Suit Separates)
अगर आप ट्रेडिशनल मेंस सूट डिजाइनों से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आप अभिनेता के ‘सूट सेपरेट्स’ (Suit Separates) या ‘मिसमैच सूट’ (Mismatch Suit) के डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। इस तरह के सूट डिजाइन में शर्ट, पैंट और जैकेट या ब्लेजर तीनों अलग-अलग रंगों के होते हैं, लेकिन वे आपस में कंट्रास्ट करते हैं, जो देखने में स्टाइलिश और बेहद आकर्षक लगता है।
रॉयल लुक के लिए चुनें जोधपुरी या बंदगला सूट (Bandhgala Suit)
अगर आप जल्द ही किसी शादी में जाने वाले हैं या कम हाइट होने की वजह से ऐसे सूट डिजाइन की तलाश में हैं जिसमें आप लंबे नजर आएं, तो आपके लिए ‘जोधपुरी सूट’ या ‘बंदगला सूट’ (Bandhgala Suit) बेस्ट हैं।
नागा चैतन्य के इस सूट डिजाइन से इंस्पिरेशन लेकर आप अपने लुक को थोड़ा मॉडर्न टच भी दे सकते हैं।
नाइट पार्टी के लिए बेस्ट है इंडो-वेस्टर्न विद टी-शर्ट स्टाइल
रात की किसी पार्टी में जाने के लिए अगर आप सूट डिजाइन खोज रहे हैं, तो आप अभिनेता के इस लुक से आइडिया ले सकते हैं। इसे पार्टी वियर ब्लेजर या इंडो-वेस्टर्न विद टी-शर्ट स्टाइल कहा जाता है। इसमें पैंट और जैकेट मैचिंग होते हैं और जैकेट पर हल्का या भारी वर्क (जैसे रेशम का काम या कढ़ाई) होता है। इसके नीचे कॉलर वाली शर्ट की जगह एक प्लेन टी-शर्ट पहनी जाती है।
शादी और सगाई के लिए एवरग्रीन ‘टू-पीस सूट’ (Two-Piece Suit)
जून में शादी और सगाई के कई मुहूर्त हैं। ऐसे में अगर आप किसी फंक्शन के लिए सूट डिजाइन तलाश रहे हैं, तो आप अभिनेता के ‘टू-पीस सूट’ वाले लुक से आइडिया ले सकते हैं। इस तरह के डिजाइन में मैचिंग पैंट-ब्लेजर के साथ कंट्रास्ट शर्ट और टाई होती है, जो सिंपल और सोबर होने के बावजूद बेहद स्टाइलिश लगती है।
डे-फंक्शन के लिए परफेक्ट है ब्लेजर विद जींस कैजुअल लुक
अगर आप दिन के किसी फंक्शन के लिए सिंपल, सोबर और फॉर्मल के साथ कैजुअल लुक चाहते हैं, तो अभिनेता का यह लुक आपके लिए परफेक्ट है। इस लुक में अभिनेता ने जींस के साथ कंट्रास्ट टी-शर्ट और ब्लेजर पहन रखा है, जो काफी स्टाइलिश लग रहा है।


