‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने लीक की प्राइवेट चैट, करण जोशी संग विवाद पर किया खुलासा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने लीक की प्राइवेट चैट, करण जोशी संग विवाद पर किया खुलासा

Taarak Mehta Actress Nehal Vadoliya Controversy: टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में कई बार पर्दे के पीछे ऐसे विवाद सामने आते हैं जो दर्शकों को भी हैरान कर देते हैं। इन दिनों चर्चाओं में हैं ‘तारक मेहरा का उल्टा चश्मा’ में नजर आ चुकी अभिनेत्री नेहल वडोलिया, जिन्होंने गुजराती अभिनेता करण जोशी के खिलाफ सोशल मीडिया पर खुलकर मोर्चा खोल दिया है। दोनों कलाकारों के बीच चल रहा चैट विवाद अब और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है।

सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाया मामला (Taarak Mehta Actress Nehal Vadoliya Controversy)

कुछ समय पहले नेहल ने करण जोशी पर इंस्टाग्राम के जरिए आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया था। उस वक्त मामला काफी चर्चा में रहा था। बाद में करण ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था और उन्हीं दिनों किसी और ने ये मैसेज भेजे थे। हालांकि अब नेहल ने एक नया वीडियो शेयर कर इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ चैट स्क्रीनशॉट और वीडियो साझा किए। उन्होंने दावा किया कि अगर अकाउंट वास्तव में हैक हुआ था, तो करण को इसके ठोस सबूत सामने रखने चाहिए। नेहल ने लोगों से भी अपील की कि वे पूरे मामले को देखें और खुद फैसला करें कि सच क्या है।

‘डिसअपीयरिंग मैसेज’ वाला दावा भी किया खारिज

नेहल ने अपने वीडियो में बताया कि उनके और करण के बीच इंस्टाग्राम चैट में डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर ऑन नहीं था। अभिनेत्री का कहना है कि चैट पूरी तरह सामान्य तरीके से हो रही थी और इसमें किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी नहीं दिखी।

इतना ही नहीं, उन्होंने जनवरी 2026 की कुछ पुरानी बातचीत का भी जिक्र किया। नेहल का दावा है कि करण की ओर से अलग-अलग सफाई दी गईं, जिससे उन्हें शक हुआ कि कहीं मामला सिर्फ अपनी छवि बचाने की कोशिश तो नहीं है।

अभिनेत्री ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

नेहल वडोलिया ने ये भी आरोप लगाया कि विवाद सामने आने के बाद उन पर पोस्ट हटाने का दबाव डाला गया। अभिनेत्री के मुताबिक, कुछ लोगों ने उन्हें मामले को शांत करने और सोशल मीडिया से सब कुछ हटाने के लिए कहा था।

हालांकि दूसरी तरफ करण जोशी लगातार इन आरोपों को गलत बता रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि उनके अकाउंट का गलत इस्तेमाल हुआ और इस विवाद ने उनके परिवार और निजी जिंदगी को मानसिक रूप से प्रभावित किया है।

पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला

अब तक इस पूरे विवाद में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यही वजह है कि मामला फिलहाल सोशल मीडिया और बयानबाजी तक सीमित दिखाई दे रहा है। हालांकि फैंस लगातार दोनों कलाकारों के दावों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/reels/DYdb41sCfAt

ओटीटी और गुजराती इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं नेहल

नेहल वडोलिया ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और गुजराती मनोरंजन जगत में काफी लोकप्रिय नाम मानी जाती हैं। उन्होंने कई चर्चित वेब सीरीज में काम किया है। अभिनेत्री को खास पहचान एडल्ट ड्रामा और बोल्ड किरदारों से मिली।

उन्होंने ‘गंदी बात’, ‘मस्तराम’, ‘जूली’ और कई दूसरे प्रोजेक्ट्स में अभिनय किया है। वहीं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उन्होंने बाबिता जी की दोस्त नेहा का छोटा किरदार निभाया था, जिसके बाद टीवी दर्शकों के बीच भी उन्हें पहचान मिली।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे विवाद में आगे कौन-सा नया मोड़ आता है और क्या दोनों कलाकार कभी इस मामले पर खुलकर आमने-सामने बातचीत करेंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *