कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती से रेप और उसका अश्लील वीडियो बनाकर निकाह का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एकराम अंसारी (35) और उसकी पत्नी शाहिदा बेगम (26) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद एक दिन मिलने के बहाने बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में युवती से किया रेप युवती के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर जब युवती ने इस घटना का विरोध किया, तो आरोपी और उसकी पत्नी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि दंपती लगातार वीडियो के जरिए युवती को ब्लैकमेल कर रहे थे और उस पर निकाह करने का दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर युवती के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर वीडियो की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती से रेप और उसका अश्लील वीडियो बनाकर निकाह का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एकराम अंसारी (35) और उसकी पत्नी शाहिदा बेगम (26) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद एक दिन मिलने के बहाने बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में युवती से किया रेप युवती के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर जब युवती ने इस घटना का विरोध किया, तो आरोपी और उसकी पत्नी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि दंपती लगातार वीडियो के जरिए युवती को ब्लैकमेल कर रहे थे और उस पर निकाह करने का दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर युवती के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर वीडियो की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।


