सुवेंदु PA हत्याकांड: बलिया में असलहा सप्लायर गिरफ्तार:सीबीआई ने मुख्य शूटर की निशानदेही पर उठाया, राज सिंह को मिली क्लीनचिट

सुवेंदु PA हत्याकांड: बलिया में असलहा सप्लायर गिरफ्तार:सीबीआई ने मुख्य शूटर की निशानदेही पर उठाया, राज सिंह को मिली क्लीनचिट

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया के राज सिंह को रिहा कर दिया गया है। CBI जांच में असली आरोपी राजुकमार सिंह की पहचान होने पर राज सिंह को क्लीन-चिट दे दी है। इधर, CBI ने हत्याकांड से जुड़े असलहा करने वाले ने एक और कार्रवाई की है। फेफना क्षेत्र के थम्मनपुरा गांव से असलहा सप्लायर नवीन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। जांच एजेंसी के अनुसार, नवीन सिंह का नाम राजकुमार सिंह से पूछताछ में सामने आया था। उस पर हत्या में इस्तेमाल असलहा उपलब्ध कराने का आरोप है। CBI ने यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ के साथ मिलकर की है। इस हत्याकांड में CBI ने मंगलवार को वाराणसी से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी विनय राय (40) गाजीपुर के देवरिया गांव का रहने वाला है। वहीं, राज सिंह को CBI की तरफ से क्लीन चिट दे दी गई है। दो दिन पहले CBI ने मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा से बलिया के ही रहने वाले राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के मुताबिक, वही इस हत्याकांड का मुख्य शूटर है। पूछताछ में पता चला कि पहले गिरफ्तार किया गया राज सिंह सिर्फ नाम की समानता के कारण फंस गया था। पुलिस को असल में राजकुमार सिंह की तलाश थी, लेकिन कन्फ्यूजन में राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। शुरुआती जांच में कोलकाता पुलिस ने बिहार के बक्सर से दो युवकों विक्की मौर्य और मयंक मिश्रा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में ‘राज सिंह’ नाम बताने पर पुलिस ने 11 मई को अयोध्या से राज को गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बंगाल पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि गिरफ्तारी के समय वह परिवार और दोस्तों के साथ लखनऊ में एक एमएलसी की शादी में शामिल होकर लौट रहा था। वीडियो जारी कर बोला- सबका जवाब मिलेगा रिहाई के बाद राज सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया गया। वीडियो में वह कहते दिख रहा है- जय श्री राम। बहुत जल्दी सभी को सबका जवाब मिल जाएगा। कृपया थोड़ा धैर्य बना के रखें और मीडिया जवाब देने आ रहे हैं। कुछ दिन का इंतजार कीजिए। वीडियो में वह आत्मविश्वास से भरा नजर आया। उसके परिवार ने भी पूछताछ के दौरान बताया था कि घटना के दिन वह बलिया में ही मौजूद था। परिजनों ने खरीदारी की सीसीटीवी फुटेज भी जांच एजेंसी को सौंपी थी। अब पढ़िए असलहा सप्लायर की गिरफ्तारी कैसे हुई एसटीएफ वाराणसी इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने दर्ज एफआईआर में बताया कि पश्चिम बंगाल सीएम के पीए हत्याकांड की जांच में एसटीएफ ने बलिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में फेफना थाना क्षेत्र के बम्हनपुरा निवासी नवीन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ वाराणसी की टीम 19 मई को बलिया पहुंची। बिसुनीपुर चौराहे के पास नवीन कुमार सिंह को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि 7 मई को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी निवासी जानेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मन्नू नाम का उसका मित्र उसके घर आया था। उसके साथ मुख्य शूटर राजकुमार सिंह और गोलू सिंह भी मौजूद थे। बाद में मन्नू सिंह ने एक झोले में कुछ असलहे देकर उसे घर में रखने को कहा था। नवीन सिंह ने बताया कि राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद उसने झोले को घर से हटाकर एक गोदाम में रख दिया था। निशानदेही पर एसटीएफ ने गोदाम से झोला बरामद किया है। तलाशी में एक 9 एमएम पिस्टल, दो 32 बोर पिस्टल, दो 32 बोर रिवाल्वर, 45 जिंदा कारतूस और नौ खोखा कारतूस बरामद हुए। अब पढ़िए कब हुई किसकी गिरफ्तारी
हत्या में 8 लोगों के शामिल होने का शक जांच एजेंसियों का मानना है कि हत्या की साजिश और वारदात में कम से कम 8 लोग शामिल थे। इन लोगों ने PA चंद्रनाथ रथ को मारने से पहले कई दिनों तक रेकी की थी। हमलावरों की कार हत्या से पहले बाली टोल प्लाजा से गुजरी थी। यहां कार में मौजूद एक व्यक्ति ने UPI के जरिए टोल पेमेंट किया था। इसी डिजिटल ट्रांजैक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने एक आरोपी की पहचान की। फिर बाकी आरोपियों तक पहुंच गई। वहीं, बंगाल पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या में सुपारी किलर्स के शामिल होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने कहा था कि रथ की हत्या प्लानिंग के तहत की गई। इसमें प्रोफेशनल शूटर शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार जब्त की थी, जिससे रथ की स्कॉर्पियो का पीछा किया गया था। कार की नंबर प्लेट फर्जी निकली थी। कार का चेसिस और इंजन नंबर मिटाया गया था। इसके अलावा हमले में 2 बाइक शामिल थीं। इनमें से एक बाइक भी घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर चाय की दुकान के पास मिली थी। उस पर भी फर्जी रजिस्ट्रेशन था। शुभेंदु TMC में थे, तब से चंद्रनाथ उनके साथ थे चंद्रनाथ पहले एयरफोर्स में अफसर थे। VRS लेने के बाद कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इसके बाद राजनीति में आ गए। शुभेंदु जब तृणमूल कांग्रेस में थे, तब से चंद्रनाथ उनके लिए काम कर रहे थे। उन्हें शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी लोगों में गिना जाता था। चंद्रनाथ 2019 में शुभेंदु की ऑफिशियल टीम का हिस्सा बने, तब शुभेंदु ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे। चंद्रनाथ ने भवानीपुर में शुभेंदु के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। भवानीपुर वही सीट है जहां से शुभेंदु ने ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में करीब 15 हजार वोटों से हराया है। चंद्रनाथ की मां भी शुभेंदु के साथ भाजपा में गई थीं शुभेंदु की तरह चंद्रनाथ का परिवार भी पहले TMC से जुड़ा था। उनकी मां हाशी रथ ने TMC शासन के दौरान पूर्व मेदिनीपुर में स्थानीय पंचायत निकाय में पद संभाला था, लेकिन 2020 में शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। चंद्रनाथ शांत स्वभाव और लो-प्रोफाइल थे। उन्होंने रहारा रामकृष्ण मिशन से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। कई सालों तक शुभेंदु के करीबी होने के बावजूद वह सुर्खियों से दूर ही रहते थे। चंद्रकात की शुभेंदु के साथ कोई फोटो नहीं है। पूरी वारदात को 90 मिनट की टाइमलाइन से समझिए… चंद्रनाथ करीब 9 बजे कोलकाता से निकले : चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम में अपने किराए के घर पर जाने के लिए स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। चंद्रनाथ बगल में बैठे थे। रात 10 बजे CCTV में स्कॉर्पियो दिखी : कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर मध्यमग्राम में रात 9:58 बजे एक CCTV कैमरे में चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो सड़क से गुजरती दिखी। स्कॉर्पियो के गुजरने के कुछ देर बाद इलाके से एक कार और दो बाइक पर सवार तीन लोग पीछे जाते दिखे। 10:30 बजे कार ने स्कॉर्पियो का रास्ता रोका : मध्यमग्राम के दोहरिया जंक्शन के पास कार स्कॉर्पियो से आगे निकल गई और सामने जाकर गाड़ी रोक दी। स्कॉर्पियो ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी। बाइक पर सवार हमलावर ने फायरिंग शुरू की: जब तक चंद्रनाथ और उनका ड्राइवर कुछ समझ पाते, बाइक सवार हमलावर बाईं तरफ आए और 6 से 10 राउंड फायरिंग की। कार छोड़कर भागे बदमाश: वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार को वहीं छोड़कर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दो अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। कार की नंबर प्लेट फर्जी : पुलिस ने घटनास्थल से कार जब्त की, लेकिन नंबर की जांच की गई तो वह फर्जी निकला। कार के चेसिस नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। हत्या में ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल: हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस तरह के मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल कोई आम अपराधी नहीं करते। जिस तरह से हमला हुआ, उसे कोई प्रोफेशनल शूटर ही अंजाम दे सकता है। ————————- यह खबर भी पढ़ेंः- प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या:फोन कर घर से बाहर बुलाया, फिर 5 गोलियां दागीं; घाट पर गुमटी लगाने को लेकर था विवाद प्रयागराज में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, वारदात से पहले हिस्ट्रीशीटर घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान किसी ने उसे फोन कर बाहर बुलाया। युवक घर से करीब 500 मीटर दूर पहुंचा ही था कि वहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *