नालंदा में ससुराल में दामाद की संदिग्ध मौत:पुलिस हिरासत में पत्नी, सास-ससुर, भाई ने गला घोंटकर हत्या का लगाया आरोप

नालंदा में ससुराल में दामाद की संदिग्ध मौत:पुलिस हिरासत में पत्नी, सास-ससुर, भाई ने गला घोंटकर हत्या का लगाया आरोप

नालंदा में ससुराल में संदिग्ध हालत में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने सास-ससुर और पत्नी पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक विश्वविजय (21) थरथरी के गुलरिया बीघा गांव का रहने वाला था। गुजरात में स्पोर्ट्स कंपनी में काम करता था। छह दिन पहले ही घर लौटा था। घटना अमेरा खरज्मा की है। भाई विष्णु कुमार ने बताया कि मेरी भाभी स्वीटी कुमारी मुंडन संस्कार के बहाने जबरन अपने मायके ले गई थी शुक्रवार रात करीब 12 बजे ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि विश्वविजय के मुंह से खून निकल रहा है। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। जब बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे, तो वहां का नजारा हृदय विदारक था। शव बाहर में लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। वहां कोई नहीं था। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। गुजरात में रहने के दौरान भी दोनों के बीच अक्सर फोन पर विवाद होता था। पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ संबंध था, जिसके कारण इस साजिश को अंजाम दिया गया। विश्वविजय शांत स्वभाव का था। किसी भी तरह के नशे की लत नहीं थी। उसे साजिश के तहत मारा गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है वहीं, इस संबंध में डीएसपी-1 शैलजा नेबताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास और ससुर को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। नालंदा में ससुराल में संदिग्ध हालत में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने सास-ससुर और पत्नी पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक विश्वविजय (21) थरथरी के गुलरिया बीघा गांव का रहने वाला था। गुजरात में स्पोर्ट्स कंपनी में काम करता था। छह दिन पहले ही घर लौटा था। घटना अमेरा खरज्मा की है। भाई विष्णु कुमार ने बताया कि मेरी भाभी स्वीटी कुमारी मुंडन संस्कार के बहाने जबरन अपने मायके ले गई थी शुक्रवार रात करीब 12 बजे ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि विश्वविजय के मुंह से खून निकल रहा है। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। जब बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे, तो वहां का नजारा हृदय विदारक था। शव बाहर में लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। वहां कोई नहीं था। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। गुजरात में रहने के दौरान भी दोनों के बीच अक्सर फोन पर विवाद होता था। पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ संबंध था, जिसके कारण इस साजिश को अंजाम दिया गया। विश्वविजय शांत स्वभाव का था। किसी भी तरह के नशे की लत नहीं थी। उसे साजिश के तहत मारा गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है वहीं, इस संबंध में डीएसपी-1 शैलजा नेबताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास और ससुर को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *