पश्चिम यूपी की सड़कों का बदलेगा चेहरा:मेरठ-गाजियाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लिए CRRI-SPA के साथ समझौता

पश्चिम यूपी की सड़कों का बदलेगा चेहरा:मेरठ-गाजियाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लिए CRRI-SPA के साथ समझौता

पश्चिम उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख शहरों मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सड़क नेटवर्क को आधुनिक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने बुधवार को दिल्ली में सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के साथ एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत इन शहरों की सड़कों के डिजाइन, मॉडिफिकेशन और इंटरकनेक्टिविटी पर संयुक्त रूप से काम किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि शहर में पहले से बनी और भविष्य में बनने वाली सभी प्रमुख सड़कों का डिजाइन अब इसी मॉडल के तहत तैयार किया जाएगा। शुरुआती चरण में नोएडा की 15 सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इनके डिजाइन और तकनीकी मानकों को अंतिम रूप देने का काम CRRI और SPA करेंगे, जबकि नोएडा प्राधिकरण अपनी योजनाएं तैयार कर वहां भेजेगा। जाम और प्रदूषण कम करने पर फोकस
परियोजना का मुख्य उद्देश्य चारों शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करना, ट्रैफिक जाम को कम करना और प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण करना है। इसके लिए विशेषज्ञ संस्थान सड़क नेटवर्क का विस्तृत सर्वे करेंगे। सर्वे में एंड-टू-एंड रोड डिजाइन, सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट, डस्ट-फ्री जोन, पैदल और वाहन सुरक्षा उपायों समेत रोड सेफ्टी के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। दुर्घटनाएं घटेंगी, बड़े प्रोजेक्ट्स को मिलेगा फायदा
अधिकारियों के अनुसार नई योजना से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। नोएडा तेजी से औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। शहर में लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और कई अन्य बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। ऐसे में इन परियोजनाओं को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना और पूरे पश्चिम यूपी को अधिक सुगम, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाना इस एमओयू का प्रमुख लक्ष्य है। क्या होगा फायदा?

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *