किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रोजी बेगम के रूप में हुई है। उसके भाई बैलीस्टर ने पुलिस को बताया कि रोजी की शादी करीब तीन साल पहले सदर प्रखंड के सिंघिया कुलामनी निवासी लाल बाबू उर्फ खलील से हुई थी। रोजी के दो बच्चे हैं, जिनमें डेढ़ साल का बेटा राहुल और 19 दिन की नवजात बेटी रोशनी शामिल हैं। हाल ही में रोजी का ऑपरेशन के जरिए बच्ची का जन्म हुआ था। देवर नाजीम लगातार दहेज की मांग करते थे
बैलीस्टर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही रोजी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुर हैण्डलू उर्फ खलील, सास टुपो और देवर नाजीम लगातार दहेज की मांग करते थे। उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था, खाना बनाने में बाधा डाली जाती थी और देवर उसके कपड़े आंगन में फेंक देते थे। रोजी का शव चौकी पर पड़ा था
पीड़ित भाई के अनुसार, 1 मई की दोपहर करीब 3 बजे उसकी बहन के साथ सास और देवर ने मारपीट की थी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली कि रोजी की मौत हो गई है और उसे फांसी पर लटका दिया गया है। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो रोजी का शव चौकी पर पड़ा था और वहां कोई मौजूद नहीं था। बैलीस्टर ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई बैलीस्टर ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निशार अहमद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रोजी बेगम के रूप में हुई है। उसके भाई बैलीस्टर ने पुलिस को बताया कि रोजी की शादी करीब तीन साल पहले सदर प्रखंड के सिंघिया कुलामनी निवासी लाल बाबू उर्फ खलील से हुई थी। रोजी के दो बच्चे हैं, जिनमें डेढ़ साल का बेटा राहुल और 19 दिन की नवजात बेटी रोशनी शामिल हैं। हाल ही में रोजी का ऑपरेशन के जरिए बच्ची का जन्म हुआ था। देवर नाजीम लगातार दहेज की मांग करते थे
बैलीस्टर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही रोजी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुर हैण्डलू उर्फ खलील, सास टुपो और देवर नाजीम लगातार दहेज की मांग करते थे। उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था, खाना बनाने में बाधा डाली जाती थी और देवर उसके कपड़े आंगन में फेंक देते थे। रोजी का शव चौकी पर पड़ा था
पीड़ित भाई के अनुसार, 1 मई की दोपहर करीब 3 बजे उसकी बहन के साथ सास और देवर ने मारपीट की थी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली कि रोजी की मौत हो गई है और उसे फांसी पर लटका दिया गया है। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो रोजी का शव चौकी पर पड़ा था और वहां कोई मौजूद नहीं था। बैलीस्टर ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई बैलीस्टर ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निशार अहमद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।