सीतामढ़ी में इंटर छात्रा की संदिग्ध मौत:भाई ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, शव रेलवे गुमटी के पास मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव की इंटर की छात्रा पिंकी कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के भाई नवीन कुशवाहा ने मंगलवार को सीतामढ़ी समाहरणालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन से मुलाकात करने का प्रयास किया। वह मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आवेदन देना चाहते थे। हालांकि, एसपी सहयोग शिविर में बाजपट्टी गए हुए थे, जिससे उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। अंग्रेजी की कोचिंग के लिए घर से निकली थी
नवीन कुशवाहा ने समाहरणालय परिसर में बताया कि उनकी बहन पिंकी कुमारी अंग्रेजी की कोचिंग के लिए घर से निकली थी। बाद में उसका मोबाइल फोन बंद मिला। अमघट्टा के पास रेलवे गुमटी से लगभग 200 मीटर दूर उसका शव बरामद किया गया था। नवीन कुशवाहा ने आशंका जताई कि जिस परिस्थिति में शव मिला है, वह हत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच करने और घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
पिंकी कुमारी कमलदह गांव निवासी हरिकिशोर सिंह की पुत्री थी और इंटर की छात्रा थी। परिवार के सदस्य लगातार इस घटना को हत्या बताते हुए मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में एसपी अमित रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग दोहराई है। सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव की इंटर की छात्रा पिंकी कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के भाई नवीन कुशवाहा ने मंगलवार को सीतामढ़ी समाहरणालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन से मुलाकात करने का प्रयास किया। वह मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आवेदन देना चाहते थे। हालांकि, एसपी सहयोग शिविर में बाजपट्टी गए हुए थे, जिससे उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। अंग्रेजी की कोचिंग के लिए घर से निकली थी
नवीन कुशवाहा ने समाहरणालय परिसर में बताया कि उनकी बहन पिंकी कुमारी अंग्रेजी की कोचिंग के लिए घर से निकली थी। बाद में उसका मोबाइल फोन बंद मिला। अमघट्टा के पास रेलवे गुमटी से लगभग 200 मीटर दूर उसका शव बरामद किया गया था। नवीन कुशवाहा ने आशंका जताई कि जिस परिस्थिति में शव मिला है, वह हत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच करने और घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
पिंकी कुमारी कमलदह गांव निवासी हरिकिशोर सिंह की पुत्री थी और इंटर की छात्रा थी। परिवार के सदस्य लगातार इस घटना को हत्या बताते हुए मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में एसपी अमित रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग दोहराई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *