Summer Skin Care: Oily Skin है तो महंगी सनस्क्रीन छोड़ें, घर पर बनाएं ये 4 नेचुरल प्रोटेक्टर

Summer Skin Care: Oily Skin है तो महंगी सनस्क्रीन छोड़ें, घर पर बनाएं ये 4 नेचुरल प्रोटेक्टर
गर्मियों में सबसे ज्याद ध्यान स्किन रखना होता है और इससे भी जरुरी है त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना। गर्मी से राहत पाने के लिए साधन मिल जाएंगे लेकिन झुलसती त्वचा के लिए सनस्क्रीन ही सबसे बेस्ट है। समर सीजन में त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरुरी है। बाजार में मिलने वाली सनस्क्रीन काफी महंगी मिलती है, जिसे हर कोई नहीं खरीद सकता है। मार्केट में कई प्रकार की अलग-अलग ब्रांड वाली सनस्क्रीन देखने को मिल जाएगी, लेकिन कई बार यह बेस्ट रिजल्ट नहीं देती है।
अगर आप भी नेचुरल तरीका देख रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। होममेड सनस्क्रीन त्वचा के लिए सुरक्षा का कवच बनेंगी और स्किन से टैनिंग भी हटाएगी। आइए आपको बताते हैं Oily Skin के लिए 4 होममेड सनस्क्रीन, जिन्हे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। 
ग्रीन टी और गुलाबजल से बनी स्‍प्रे सनस्‍क्रीन
सामग्री
-1 कप गुलाब जल
-1 कप ग्रीन टी का पानी
-1 स्‍प्रे बॉटल
बनाने की विधि
 – इसके लिए एक बड़े बाउल में पानी डालें और इसमें 2 चम्मच ग्रीन टी पत्तियां डालें। अब आप इसको पकाएं और पानी को छान कर उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
 – फिर इसमें गुलाब जल मिला लें और अच्छी तरह से मिक्स करके इसे एक स्‍प्रे बोतल में भर लें।
 – इसको आप दिन में 3-4 बार लगाएं। 
फायदा- ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से होने वाले नुकसान और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। वहीं गुलाब जल त्वचा के लिए नेचुरल टोनर की तरह काम करता है, जो गर्म मौसम में स्किन को ताजगी देने के साथ ठंडक और नमी बनाए रखने में सहायक होता है।
एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्‍सूल सनस्‍क्रीन
सामग्री
-2 बड़े चम्‍मच एलोवेर जेल
-2 विटामिन-ई कैप्‍सूल
बनाने की विधि
 – सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल लें। आप चाहे घर का मौजूद एलोवेरा या फिर बाजार का रेडीमेड भी खरीद सकती है। इसमें अब विटामिन ई कैप्सूल को पंचर करके डालें। इसको अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को एक प्लास्टिक कंटेनर में भर दें। तैयार है आपकी सनस्क्रीन।
फायदा- एलोवेरा जेल त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन को पोषण देकर उसे हेल्दी और फ्रेश बनाए रखने में सहायक होता है। यह त्वचा को बाहरी नुकसान से बचाने में भी मदद करता है। वहीं विटामिन-ई ऑयल त्वचा को अंदर तक पोषण देकर उसे मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाने का काम करता है।
चंदन का तेल और जोजोबा ऑयल सनस्‍क्रीन
सामग्री
-1 बड़ा चम्‍मच जोजोबा ऑयल
-5 बूंद चंदन का तेल
बनाने की विधि
 – इसके लिए एक बाउल में जोजोबा ऑयल लें और इसमें चंदन का तेल मिक्स कर लें। इस मिश्रण को एक कांट की शीशी में भर लें। अब आप जब भी घर से बाहर जाएं, इसको चेहरे पर लगाएं। दिन में कम से कम  2 से 3 बार इस ऑयल ब्‍लेंड का यूज करें।
फायदा- जोजोबा ऑयल त्वचा के प्राकृतिक तेल को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल और चिपचिपाहट कम होती है। यह रोमछिद्रों को साफ रखने के साथ टैनिंग की समस्या को भी हल्का करने में सहायक माना जाता है। वहीं चंदन का तेल त्वचा को ठंडक पहुंचाकर उसे तरोताजा बनाए रखता है और चेहरे की प्राकृतिक चमक बढ़ाने में मदद करता है।
अलसी का जेल और शहद सनस्‍क्रीन
सामग्री
-1 बड़ा चम्‍मच अलसी
-1 बड़ा चम्‍मच शहद
बनाने की विधि
 – बड़े पतीले में पानी डालें और उसमें अलसी को डालकर तब तक पकाएं, जब तक वह गाढ़ा होकर जेल न बन जाए। अब ठंडा होने पर इसमें शहद को मिक्स कर दें। फिर इस मिश्रण को एक कांच की शीशी में भर लें। जब भी धूप निकलें उसके 5 मिनट पहले ही चेहर पर इस मिश्रण को अप्लाई कर लें। यह एकदम सनस्क्रीन का काम करेगा।
फायदा- अलसी में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद करते हैं और सूजन, जलन व लालिमा जैसी समस्याओं को शांत करते हैं। यह स्किन को अंदर से पोषण देकर उसे स्वस्थ और मुलायम बनाती है। वहीं शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, जो त्वचा में नमी बनाए रखता है। इसके प्राकृतिक गुण टैनिंग और दाग-धब्बों को हल्का करने में भी सहायक माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *