’10 साल तक झेला दर्द, कई बार टूटा सपना’, गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी ने मिसकैरेज के दर्द को किया बयां

’10 साल तक झेला दर्द, कई बार टूटा सपना’, गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी ने मिसकैरेज के दर्द को किया बयां

Gurmeet Choudhary and Debinna Bonnerjee Get Emotional: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने हाल ही में अपने पेरेंटहुड जर्नी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया। दोनों ने बताया कि माता-पिता बनने का उनका सफर बहुत मुश्किलों भरा था, जिसमें कई बार टूटने वाला दर्द सहना पड़ा।

10-11 साल तक माता-पिता बनने का इंतजार किया

रियलिटी शो ‘तुम हो ना’ में बातचीत के दौरान गुरमीत और देबिना ने उन मुश्किल दिनों को याद किया, जब वे लगातार बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे लेकिन बार-बार निराशा हाथ लग रही थी। दरअसल, शो के प्रोमो में गुरमीत काफी इमोशनल दिखीं और उन्होंने बताया कि शादी के कई साल बाद तक उन्हें बच्चे का सुख नहीं मिल पाया था और कई बार मिसकैरेज का दर्द भी झेलना पड़ा।

इतना ही नहीं, गुरमीत ने कहा कि उन्होंने और देबिना ने लगभग 10-11 साल तक माता-पिता बनने का इंतजार किया। इस दौरान कई डॉक्टरों ने भी उम्मीद छोड़ दी थी और कहा था कि शायद ये मुमकिन नहीं हो पाएगा। इसके बाद दोनों ने हार नहीं मानी और एक-दूसरे का साथ देते रहे। आखिरकार उनकी जिंदगी में खुशियां तब आईं, जब वे 2 बेटियों के माता-पिता बने।

लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है

आज गुरमीत और देबिना अपनी बेटियों लियाना और दिविशा के साथ खुशहाल लाइफ जी रही हैं। उनकी बड़ी बेटी लियाना का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था, जबकि छोटी बेटी दिविशा का जन्म नैचुरल तरीके से हुआ। इसके बाद कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली मोमेंट्स साझा करता रहता है, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।

बता दें, गुरमीत और देबिना की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2004 में हुई थी और बाद में टीवी शो ‘रामायण’ में राम और सीता का किरदार निभाकर वे घर-घर में फेमस हो गए। तभी से ये जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। हाल ही में गुरमीत ने सोशल मीडिया पर देबिना के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा कि देबिना उनकी जिंदगी और सफलता की सबसे बड़ी वजह हैं। इस पोस्ट को देखकर फैंस ने भी दोनों के रिश्ते की जमकर तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *