जलालपुर सीट पर सपा से सुभाष राय पहली पसंद:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार रजनीश सिंह, बसपा से नीरज प्रताप, विधायक का क्या हुआ जानिए

जलालपुर सीट पर सपा से सुभाष राय पहली पसंद:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार रजनीश सिंह, बसपा से नीरज प्रताप, विधायक का क्या हुआ जानिए

अम्बेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट पर जनता ने समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश पांडेय को पसंद नहीं किया है। भास्कर सर्वे में 92 फीसदी लोगों का मत है कि इनको टिकट नहीं मिलनी चाहिए। यहां पार्टी के रूप में पहली पसंद भाजपा है, दूसरे पर सपा, तीसरे पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में रजनीश सिंह को 89 फीसदी लोग चाहते हैं टिकट मिले, दूसरे नम्बर पर मिथिलेश त्रिपाठी है, जिन्हें 9% लोगों ने वोट किया है। सबसे चौकाने वाली बात यहां के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद रितेश पांडेय को केवल 1 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। वहीं, समाजवादी पार्टी में सुभाष राय को 33 फीसदी, डॉ अभिषेक सिंह को 30 फीसदी और सिद्धार्थ मिश्रा को 13 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। वहीं मौजूदा विधायक राकेश पांडेय को 9 फीसदी, राजेश सिंह को 6 फीसदी लोगो ने पसंद किया है। वहीं, बसपा से नीरज प्रताप सिंह को 69 फीसदी, अनिल वर्मा को 19 फीसदी, मोहम्मद करीम को 6 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *