ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत:मुंगेर में मामा गंभीर घायल, एग्जाम देने जा रही थी बेगूसराय

ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत:मुंगेर में मामा गंभीर घायल, एग्जाम देने जा रही थी बेगूसराय

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही छात्रा खुशी कुमारी की मौत हो गई। श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ स्थित टीओपी के समीप हुए इस हादसे में बाइक चला रहा उसका मामा मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और हाईवे गश्ती दल की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने छात्रा खुशी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। घायल मनीष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जेडी कॉलेज में बीए पार्ट-थर्ड की परीक्षा देने जा रही थी मृतका की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी संजय कुमार की 21 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि खुशी अपने मामा मनीष कुमार के साथ बाइक से बेगूसराय के जेडी कॉलेज में बीए पार्ट-थर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। टीओपी के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खुशी सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। नानी घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी बताया गया कि खुशी नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के चड़ौन गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चालक का पता लगाया जा सके। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही छात्रा खुशी कुमारी की मौत हो गई। श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ स्थित टीओपी के समीप हुए इस हादसे में बाइक चला रहा उसका मामा मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और हाईवे गश्ती दल की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने छात्रा खुशी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। घायल मनीष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जेडी कॉलेज में बीए पार्ट-थर्ड की परीक्षा देने जा रही थी मृतका की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी संजय कुमार की 21 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि खुशी अपने मामा मनीष कुमार के साथ बाइक से बेगूसराय के जेडी कॉलेज में बीए पार्ट-थर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। टीओपी के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खुशी सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। नानी घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी बताया गया कि खुशी नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के चड़ौन गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चालक का पता लगाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *