हरियाणा की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र के गर्ल हॉस्टल की तीसरी मंजिल के कमरे में एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। छात्रा का शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्रा की पहचान दीक्ष दुबे जिला बक्सर बिहार के रूप में हुई। दीक्षा का परिवार बसौली गांव में रहता है। दीक्षा बीटेक के दूसरे साल में AIDS ब्रांच में पढ़ रही थी। दीक्षा कावेरी होस्टल के कमरा नंबर 441 में रहती थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं आज हॉस्टल के कमरे में छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। अभी तक दीक्षा सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फरवरी से अप्रैल तक NIT में सुसाइड करने की चौथी घटना हुई है। हरियाणा की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र के गर्ल हॉस्टल की तीसरी मंजिल के कमरे में एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। छात्रा का शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्रा की पहचान दीक्ष दुबे जिला बक्सर बिहार के रूप में हुई। दीक्षा का परिवार बसौली गांव में रहता है। दीक्षा बीटेक के दूसरे साल में AIDS ब्रांच में पढ़ रही थी। दीक्षा कावेरी होस्टल के कमरा नंबर 441 में रहती थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं आज हॉस्टल के कमरे में छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। अभी तक दीक्षा सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फरवरी से अप्रैल तक NIT में सुसाइड करने की चौथी घटना हुई है।


