आग लगने से किराना दुकान समेत पांच घर जला:दरभंगा में शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा, 10 लाख के नुकसान की आशंका

आग लगने से किराना दुकान समेत पांच घर जला:दरभंगा में शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा, 10 लाख के नुकसान की आशंका

दरभंगा के बिरौल प्रखंड क्षेत्र के पड़री पंचायत के वार्ड संख्या-8 में आज अचानक आग लगने से एक किराना दुकान समेत पांच घर जल गए। अग्निकांड में इंद्र ठाकुर की किराना दुकान पूरी तरह जल गई, जिसमें रखा राशन, तेल, रिफाइंड सहित अन्य सभी सामान खाक हो गया। चंद्र ठाकुर, संजन ठाकुर, शंकर ठाकुर और भगवान ठाकुर के एस्बेस्टस के घर भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, चौकी-बेड और जरूरी कागजात भी जलकर राख हो गए, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग स्थानीय मुखिया श्रवण ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी लग रहा है। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की तत्परता और कड़ी मशक्कत से बाल्टी के पानी के सहारे आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। मुखिया ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल राहत सामग्री, तिरपाल, खाद्यान्न और आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। दरभंगा के बिरौल प्रखंड क्षेत्र के पड़री पंचायत के वार्ड संख्या-8 में आज अचानक आग लगने से एक किराना दुकान समेत पांच घर जल गए। अग्निकांड में इंद्र ठाकुर की किराना दुकान पूरी तरह जल गई, जिसमें रखा राशन, तेल, रिफाइंड सहित अन्य सभी सामान खाक हो गया। चंद्र ठाकुर, संजन ठाकुर, शंकर ठाकुर और भगवान ठाकुर के एस्बेस्टस के घर भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, चौकी-बेड और जरूरी कागजात भी जलकर राख हो गए, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग स्थानीय मुखिया श्रवण ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी लग रहा है। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की तत्परता और कड़ी मशक्कत से बाल्टी के पानी के सहारे आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। मुखिया ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल राहत सामग्री, तिरपाल, खाद्यान्न और आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *