पटना में तूफान ने ली चार की जान:दो दर्जन घर गिरे, 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

600 से अधिक पेड़ गिरे, 50 से अधिक गाड़ियां दबने से क्षतिग्रस्त पटना में शुक्रवार को 30 मिनट की मूसलधार बारिश और तूफान ने तबाही मचा दी। राजधानी में 200 से अधिक, जबकि जिले में 600 से अधिक पेड़ गिर गए। शहर में 50 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। सड़कों पर पेड़ और होर्डिंग गिरने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दो किमी की दूरी तय करने में कम से कम डेढ़ घंटे का समय लग रहा था। देर रात तक कई इलाकों में जाम लगा रहा। गर्दनीबाग में पेड़ गिरने से 30 वर्षीय अभय कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक पंच गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पटना गोल्फ क्लब के सामने पेड़ गिरने से समनपुरा के रहने वाले 20 वर्षीय मो. इरफान की मौत हो गई। नेउर स्थित कुम्हारटोली में ठनका गिरने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। आईपीएस मेस के पास पेड़ के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंदिरी में पेड़ गिरने से 58 वर्षीय सतीश राम घायल हो गए। आर ब्लॉक स्थित स्लम बस्ती में नित्यानंद पंडित घायल हो गए। इनके कच्चे मकान पर पेड़ गिर गया। वहीं, पटेल गोलंबर पर चलती कार पर पेड़ गिर गया। उसका चालक बेहोश हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विधान परिषद सभापति के सर्कुलर रोड स्थित आवास के सामने पेड़ गिर गया। स्ट्रैंड रोड स्थित जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आवास पर पेड़ गिरने से कार दब गई। मंत्रियों के आवास वाले इलाके में पेड़ों के गिरने से आवागमन ठप हो गया। कदमकुआं में एमएलसी विनोद जायसवाल के घर के सामने पेड़ और बिजली का पोल कार और ऑटो पर गिर गया। इससे इलाके में बिजली गुल हो गई। आर ब्लॉक फ्लाईओवर पर होर्डिंग गिर गई। इससे बिजली का पोल टूटने के साथ आवागमन ठप हो गया। राजद कार्यालय पर भी पेड़ गिर गया। अभिलेख भवन परिसर में खड़ी दो कार पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गईं। गांधी मैदान में 15 से अधिक पेड़ उखड़ गए। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि गिरे पेड़, उनकी शाखाओं और होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है, ताकि यातायात सुचारु हो सके। आपदा प्रबंधन मंत्री र|ेश सदा ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि नगर निगम और वन विभाग की टीमें एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर तेजी से काम कर रही है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके। शहर में 126 फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप पटना शहर को बिजली सप्लाई करने वाले 458 फीडरों में 125 फीडरों से तूफान के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो गई। पेसू के जीएम दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि 42 जगहों पर बिजली के पोल टूटे हैं। 15 जगहों पर ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरे हैं। शाम 6 बजे तक 50 प्रतिशत और शाम 7 बजे तक 70 प्रतिशत फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मरम्मत कार्य में तेज़ी लाने के लिए अतिरिक्त तकनीकी कर्मियों को लगाया गया है। पेड़ों को हटाने के लिए हाइड्रा और जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। जहां ट्रांसफॉर्मर गिरा है, वहां पास के ट्रांसफार्मर से जोड़कर या बदलकर रात में ही आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है। जंक्शन पर प्लेटफॉर्म का शेड उड़ कर ट्रेन पर गिरा पटना जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या दो पर लगा लोहे का शेड उखड़कर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच पर जा गिरा। उस वक्त कोच के पास यात्रियों की संख्या कम थी। एफओबी के दोनों साइड लगी लोहे की जाली भी उखड़ गई। करीब पौन घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। एनाउंसमेंट सिस्टम तकनीकी खराबी के कारण पूरी तरह ठप हो गया। यात्री भटकते रहे। प्लेटफॉर्म पर हर जगह बारिश का पानी टपकता रहा। पीएमसीएच में गिरे दो पेड़, एलएनजेपी अस्पताल में जलजमाव से मरीज परेशान पीएमसीएच परिसर में दो विशाल पेड़ गिर गए। एक पेड़ राजेंद्र सर्जिकल वार्ड के पोर्टिको पर गिरा, जबकि दूसरा इमरजेंसी के सामने सड़क पर। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कर्मचारियों को लगाकर पेड़ों को हटवाया। अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। उधर, एलएनजेपी अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भर जाने से मरीजों आैर उनके परिजनों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। कई जगहों पर घुटने तक पानी जमा हो गया, जिससे स्ट्रेचर और व्हीलचेयर ले जाने में भी दिक्कतें आईं। दोनों अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा गया है और अतिरिक्त चिकित्सकीय टीमों की तैनाती की गई है। कोलकाता से आकर लखनऊ डायवर्ट हो गई फ्लाइट 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले तूफान आैर भारी बारिश की वजह से कोलकाता से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट हो गई। इंडिगो की फ्लाइट 4:24 बजे 175 यात्रियों को लेकर पटना के पास आ चुकी थी। मौसम ठीक नहीं रहने से विमान नालंदा आैर शेखपुरा चला गया। फिर लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट पर आम का पेड़ गिर गया, हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। एयरपोर्ट परिसर आैर आसपास में लगी होर्डिंग्स गिर गईं। चिड़ियाघर में विजिटर्स की इंट्री रोकी, बापू टावर तीन दिन बंद चिड़ियाघर में आंधी पानी के दौरान 30 से अधिक पेड़ गिरा है। इस कार्य में अधिक समय लगने के कारण शनिवार को पटना जू में विजिटर्स के बंद किया गया है। पेड़ गिरने की वजह से 52 साल में पहली बार पटना जू को बंद किया गया है। यहां रविवार से विजिटर्स सैर कर सकेंगे। उधर, बापू टावर को तीन दिनों के लिए आम दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। आंधी की वजह से परिसर में पेड़ गिर गए हैं। टावर के बाहरी हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। दर्शकों की सुरक्षा और मरम्मत के काम को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। आर ब्लॉक स्थित स्लम बस्ती में करीब दो दर्जन कच्चे मकान धराशाई हो गए। तेज आंधी-पानी के कारण बड़े-छोटे पेड़ मकानों पर गिर गए। इसके चलते कच्चे मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, आंधी के दौरान राजद कार्यालय के पीछे बड़ी सरकारी बिल्डिंग का क्रेन टूट कर गिर गया। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र का नंबर : 0612-2210118, 8235449748
जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर – 0612-2219810/ 2219234
आपदा प्रबंधन विभाग का टोल फ्री नंबर-1070 {डायल 112 600 से अधिक पेड़ गिरे, 50 से अधिक गाड़ियां दबने से क्षतिग्रस्त पटना में शुक्रवार को 30 मिनट की मूसलधार बारिश और तूफान ने तबाही मचा दी। राजधानी में 200 से अधिक, जबकि जिले में 600 से अधिक पेड़ गिर गए। शहर में 50 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। सड़कों पर पेड़ और होर्डिंग गिरने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दो किमी की दूरी तय करने में कम से कम डेढ़ घंटे का समय लग रहा था। देर रात तक कई इलाकों में जाम लगा रहा। गर्दनीबाग में पेड़ गिरने से 30 वर्षीय अभय कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक पंच गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पटना गोल्फ क्लब के सामने पेड़ गिरने से समनपुरा के रहने वाले 20 वर्षीय मो. इरफान की मौत हो गई। नेउर स्थित कुम्हारटोली में ठनका गिरने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। आईपीएस मेस के पास पेड़ के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंदिरी में पेड़ गिरने से 58 वर्षीय सतीश राम घायल हो गए। आर ब्लॉक स्थित स्लम बस्ती में नित्यानंद पंडित घायल हो गए। इनके कच्चे मकान पर पेड़ गिर गया। वहीं, पटेल गोलंबर पर चलती कार पर पेड़ गिर गया। उसका चालक बेहोश हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विधान परिषद सभापति के सर्कुलर रोड स्थित आवास के सामने पेड़ गिर गया। स्ट्रैंड रोड स्थित जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आवास पर पेड़ गिरने से कार दब गई। मंत्रियों के आवास वाले इलाके में पेड़ों के गिरने से आवागमन ठप हो गया। कदमकुआं में एमएलसी विनोद जायसवाल के घर के सामने पेड़ और बिजली का पोल कार और ऑटो पर गिर गया। इससे इलाके में बिजली गुल हो गई। आर ब्लॉक फ्लाईओवर पर होर्डिंग गिर गई। इससे बिजली का पोल टूटने के साथ आवागमन ठप हो गया। राजद कार्यालय पर भी पेड़ गिर गया। अभिलेख भवन परिसर में खड़ी दो कार पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गईं। गांधी मैदान में 15 से अधिक पेड़ उखड़ गए। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि गिरे पेड़, उनकी शाखाओं और होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है, ताकि यातायात सुचारु हो सके। आपदा प्रबंधन मंत्री र|ेश सदा ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि नगर निगम और वन विभाग की टीमें एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर तेजी से काम कर रही है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके। शहर में 126 फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप पटना शहर को बिजली सप्लाई करने वाले 458 फीडरों में 125 फीडरों से तूफान के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो गई। पेसू के जीएम दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि 42 जगहों पर बिजली के पोल टूटे हैं। 15 जगहों पर ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरे हैं। शाम 6 बजे तक 50 प्रतिशत और शाम 7 बजे तक 70 प्रतिशत फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मरम्मत कार्य में तेज़ी लाने के लिए अतिरिक्त तकनीकी कर्मियों को लगाया गया है। पेड़ों को हटाने के लिए हाइड्रा और जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। जहां ट्रांसफॉर्मर गिरा है, वहां पास के ट्रांसफार्मर से जोड़कर या बदलकर रात में ही आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है। जंक्शन पर प्लेटफॉर्म का शेड उड़ कर ट्रेन पर गिरा पटना जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या दो पर लगा लोहे का शेड उखड़कर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच पर जा गिरा। उस वक्त कोच के पास यात्रियों की संख्या कम थी। एफओबी के दोनों साइड लगी लोहे की जाली भी उखड़ गई। करीब पौन घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। एनाउंसमेंट सिस्टम तकनीकी खराबी के कारण पूरी तरह ठप हो गया। यात्री भटकते रहे। प्लेटफॉर्म पर हर जगह बारिश का पानी टपकता रहा। पीएमसीएच में गिरे दो पेड़, एलएनजेपी अस्पताल में जलजमाव से मरीज परेशान पीएमसीएच परिसर में दो विशाल पेड़ गिर गए। एक पेड़ राजेंद्र सर्जिकल वार्ड के पोर्टिको पर गिरा, जबकि दूसरा इमरजेंसी के सामने सड़क पर। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कर्मचारियों को लगाकर पेड़ों को हटवाया। अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। उधर, एलएनजेपी अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भर जाने से मरीजों आैर उनके परिजनों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। कई जगहों पर घुटने तक पानी जमा हो गया, जिससे स्ट्रेचर और व्हीलचेयर ले जाने में भी दिक्कतें आईं। दोनों अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा गया है और अतिरिक्त चिकित्सकीय टीमों की तैनाती की गई है। कोलकाता से आकर लखनऊ डायवर्ट हो गई फ्लाइट 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले तूफान आैर भारी बारिश की वजह से कोलकाता से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट हो गई। इंडिगो की फ्लाइट 4:24 बजे 175 यात्रियों को लेकर पटना के पास आ चुकी थी। मौसम ठीक नहीं रहने से विमान नालंदा आैर शेखपुरा चला गया। फिर लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट पर आम का पेड़ गिर गया, हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। एयरपोर्ट परिसर आैर आसपास में लगी होर्डिंग्स गिर गईं। चिड़ियाघर में विजिटर्स की इंट्री रोकी, बापू टावर तीन दिन बंद चिड़ियाघर में आंधी पानी के दौरान 30 से अधिक पेड़ गिरा है। इस कार्य में अधिक समय लगने के कारण शनिवार को पटना जू में विजिटर्स के बंद किया गया है। पेड़ गिरने की वजह से 52 साल में पहली बार पटना जू को बंद किया गया है। यहां रविवार से विजिटर्स सैर कर सकेंगे। उधर, बापू टावर को तीन दिनों के लिए आम दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। आंधी की वजह से परिसर में पेड़ गिर गए हैं। टावर के बाहरी हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। दर्शकों की सुरक्षा और मरम्मत के काम को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। आर ब्लॉक स्थित स्लम बस्ती में करीब दो दर्जन कच्चे मकान धराशाई हो गए। तेज आंधी-पानी के कारण बड़े-छोटे पेड़ मकानों पर गिर गए। इसके चलते कच्चे मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, आंधी के दौरान राजद कार्यालय के पीछे बड़ी सरकारी बिल्डिंग का क्रेन टूट कर गिर गया। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र का नंबर : 0612-2210118, 8235449748
जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर – 0612-2219810/ 2219234
आपदा प्रबंधन विभाग का टोल फ्री नंबर-1070 {डायल 112  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *