वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला अरेस्ट:इंजन का अगला शीशा हुआ था क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला अरेस्ट:इंजन का अगला शीशा हुआ था क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

भोजपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी कर इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर उसकी पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव निवासी गावस्कर पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 31 मई की रात करीब 10:40 बजे गाड़ी संख्या 22346 वंदे भारत एक्सप्रेस आरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान स्टेशन के पूर्व स्थित श्री टोला नहर पुल के पास किसी व्यक्ति ने चलती ट्रेन के इंजन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से यात्रियों और रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई थी। पहचान के बाद पुलिस ने पकड़ा सूचना मिलने के बाद आरपीएफ पोस्ट आरा में रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास और ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। फुटेज में एक व्यक्ति को चलती वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन की ओर पत्थर फेंकते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया। इसके बाद आरपीएफ ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान का प्रयास शुरू किया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध की पहचान गावस्कर पासवान के रूप में हुई। पहचान सुनिश्चित होने के बाद आरपीएफ टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अलर्ट मोड में रेलवे पुलिस रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। भोजपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी कर इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर उसकी पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव निवासी गावस्कर पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 31 मई की रात करीब 10:40 बजे गाड़ी संख्या 22346 वंदे भारत एक्सप्रेस आरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान स्टेशन के पूर्व स्थित श्री टोला नहर पुल के पास किसी व्यक्ति ने चलती ट्रेन के इंजन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से यात्रियों और रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई थी। पहचान के बाद पुलिस ने पकड़ा सूचना मिलने के बाद आरपीएफ पोस्ट आरा में रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास और ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। फुटेज में एक व्यक्ति को चलती वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन की ओर पत्थर फेंकते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया। इसके बाद आरपीएफ ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान का प्रयास शुरू किया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध की पहचान गावस्कर पासवान के रूप में हुई। पहचान सुनिश्चित होने के बाद आरपीएफ टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अलर्ट मोड में रेलवे पुलिस रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *