चोरी के 23 लाख के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे:खोया मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने कहा- थैंक्यू समस्तीपुर पुलिस; अब तक 4.24 करोड़ के सेलफोन बरामद

चोरी के 23 लाख के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे:खोया मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने कहा- थैंक्यू समस्तीपुर पुलिस; अब तक 4.24 करोड़ के सेलफोन बरामद

समस्तीपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी व छीनी गई करीब 23 लाख रुपए का 91 मोबाइल धारकों को ऑन द स्पॉट वापस किया गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने ऑफिस में एक-एक कर सभी मोबाइल धारकों को उनका मोबाइल वापस किया। एसपी ने बताया कि जिले में ये अभियान लंबे समय से चल रहा है। इसके लिए अलग-अलग मोबाइल रिकवरी टीम का भी गठन किया गया है। अब तक करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपए के 1820 मोबाइल बरामद कर धारकों को वापस किया जा चुका है। इसी कड़ी में मई महीने में 91 मोबाइलों को रिकवर कर धारकों को दिया गया है। एसपी बोले- अब मोबाइल धारकों को थाना या कोर्ट का चक्कर नहीं काटना पड़ता एसपी ने बताया कि इस अभियान में पटोरी की टीम की ओर से 24, दलसिंहसराय और रोसरा टीम ने 22-22, सदर और साइबर की टीम ने 10-10 मोबाइल रिकवर किया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न टीमों की ओर से भी मोबाइल बरामद की गई है, जिसे आज वापस किया गया। एसपी ने बताया कि इस अभियान के तहत मोबाइल धारकों को थाना अथवा कोर्ट का चक्कर लगाना नहीं पड़ता है। सारी प्रक्रिया पुलिस की ओर से पूरी कर धारकों को बुलाकर उन्हें सीधा मोबाइल वापस किया जाता है। एसपी ने कहा कि जिले में यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना करना ना पड़े। पटोरी टीम को किया जाएगा सम्मानित एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि अब मई महीने में सबसे अधिक मोबाइल रिकवर करने वाली पटोरी की टीम को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने मोबाइल रिकवरी में जुटी अन्य टीमों से भी बेहतर काम करने की अपील की। समस्तीपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी व छीनी गई करीब 23 लाख रुपए का 91 मोबाइल धारकों को ऑन द स्पॉट वापस किया गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने ऑफिस में एक-एक कर सभी मोबाइल धारकों को उनका मोबाइल वापस किया। एसपी ने बताया कि जिले में ये अभियान लंबे समय से चल रहा है। इसके लिए अलग-अलग मोबाइल रिकवरी टीम का भी गठन किया गया है। अब तक करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपए के 1820 मोबाइल बरामद कर धारकों को वापस किया जा चुका है। इसी कड़ी में मई महीने में 91 मोबाइलों को रिकवर कर धारकों को दिया गया है। एसपी बोले- अब मोबाइल धारकों को थाना या कोर्ट का चक्कर नहीं काटना पड़ता एसपी ने बताया कि इस अभियान में पटोरी की टीम की ओर से 24, दलसिंहसराय और रोसरा टीम ने 22-22, सदर और साइबर की टीम ने 10-10 मोबाइल रिकवर किया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न टीमों की ओर से भी मोबाइल बरामद की गई है, जिसे आज वापस किया गया। एसपी ने बताया कि इस अभियान के तहत मोबाइल धारकों को थाना अथवा कोर्ट का चक्कर लगाना नहीं पड़ता है। सारी प्रक्रिया पुलिस की ओर से पूरी कर धारकों को बुलाकर उन्हें सीधा मोबाइल वापस किया जाता है। एसपी ने कहा कि जिले में यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना करना ना पड़े। पटोरी टीम को किया जाएगा सम्मानित एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि अब मई महीने में सबसे अधिक मोबाइल रिकवर करने वाली पटोरी की टीम को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने मोबाइल रिकवरी में जुटी अन्य टीमों से भी बेहतर काम करने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *