Stock Market Today: शेयर बाजार में आज भी भारी तेजी, सेंसेक्स 700 पॉइंट उछला, जानिए किन-किन सेक्टर्स में आई खरीदारी

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज भी भारी तेजी, सेंसेक्स 700 पॉइंट उछला, जानिए किन-किन सेक्टर्स में आई खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को अच्छी-खासी बढ़त लेकर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 596 अंक की बढ़त के साथ 76,288.65 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 31 मिनट पर यह 0.88 फीसदी या 674 अंक की बढ़त के साथ 76,379 पर ट्रेड करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.77 फीसदी या 180 अंक की बढ़त के साथ 23,623 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

bse
PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एशियन पेंट और इन्फोसिस में देखने को मिली। वहीं, रिलांयस, सनफार्मा और ट्रेंट में सबसे अधिक गिरावट दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *