आरा में ‘टॉप एजुकेशन’ की शुरुआत:इंस्टीट्यूट ने खोले नए अवसर, यूजीसी-मान्यता हासिल विश्वविद्यालयों के साथ टाई-अप, प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध

आरा में ‘टॉप एजुकेशन’ की शुरुआत:इंस्टीट्यूट ने खोले नए अवसर, यूजीसी-मान्यता हासिल विश्वविद्यालयों के साथ टाई-अप, प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध

भोजपुर शहर में उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक नया विकल्प सामने आया है। ए-थ्री इंटरनेशनल से “टॉप एजुकेशन” पहल के तहत विभिन्न यूजीसी-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कोर्स में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को करमन टोला स्थित वालिया कॉम्प्लेक्स में शाखा का शुभारंभ किया गया, जहां शिक्षा और करियर मार्गदर्शन से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्रों को नए अवसरों की जानकारी दी। गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना मकसद संस्थान के संस्थापक अमरेन्द्र चौबे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आरा और आसपास के छात्रों को बड़े शहरों में जाए बिना ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके तहत बी-टेक, बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए, बीकॉम, एमकॉम, बीए, एमए, बी फार्मा, बीएससी नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और जीएनएम जैसे कोर्स कराए जाएंगे। साथ ही पीजीडीसीए, डीसीए, सीसीसी, टैली, डेटा एंट्री, वेब टेक्नोलॉजी और डेस्कटॉप पब्लिशिंग जैसे कंप्यूटर व स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी शामिल हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि यह पहल छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण के बाद छात्रों को प्रमाण पत्र भी विश्वविद्यालयों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके करियर को मजबूती मिलेगी। संस्थान की ओर से प्लेसमेंट सपोर्ट और सही कोर्स चयन में मार्गदर्शन देने का भी दावा किया गया है। इसके साथ ही आईसेक्ट-एनएसडीसी सेंटर के माध्यम से “टॉप एजुकेशन आपके अपने शहर में” अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत अल्पकालिक और दीर्घकालिक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान का कहना है कि यहां प्रशिक्षण हासिल करने वाले कई छात्र निजी क्षेत्रों में रोजगार हासिल कर चुके हैं। 4 घंटे की कक्षाएं उपलब्ध कराई जा रही खास बात यह है कि छात्रों को आर्थिक रूप से सहयोग देने के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा “स्पेशल समर ऑफर” के तहत मात्र 250 रुपये में मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट में 4 घंटे की कक्षाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभ उठा सकें। संस्थान की आरा में दो शाखाएं संचालित हैं, जहां इच्छुक छात्र संपर्क कर नामांकन से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल शहर के छात्रों के लिए शिक्षा और करियर के नए अवसर खोलने वाली मानी जा रही है। भोजपुर शहर में उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक नया विकल्प सामने आया है। ए-थ्री इंटरनेशनल से “टॉप एजुकेशन” पहल के तहत विभिन्न यूजीसी-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कोर्स में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को करमन टोला स्थित वालिया कॉम्प्लेक्स में शाखा का शुभारंभ किया गया, जहां शिक्षा और करियर मार्गदर्शन से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्रों को नए अवसरों की जानकारी दी। गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना मकसद संस्थान के संस्थापक अमरेन्द्र चौबे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आरा और आसपास के छात्रों को बड़े शहरों में जाए बिना ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके तहत बी-टेक, बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए, बीकॉम, एमकॉम, बीए, एमए, बी फार्मा, बीएससी नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और जीएनएम जैसे कोर्स कराए जाएंगे। साथ ही पीजीडीसीए, डीसीए, सीसीसी, टैली, डेटा एंट्री, वेब टेक्नोलॉजी और डेस्कटॉप पब्लिशिंग जैसे कंप्यूटर व स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी शामिल हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि यह पहल छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण के बाद छात्रों को प्रमाण पत्र भी विश्वविद्यालयों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके करियर को मजबूती मिलेगी। संस्थान की ओर से प्लेसमेंट सपोर्ट और सही कोर्स चयन में मार्गदर्शन देने का भी दावा किया गया है। इसके साथ ही आईसेक्ट-एनएसडीसी सेंटर के माध्यम से “टॉप एजुकेशन आपके अपने शहर में” अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत अल्पकालिक और दीर्घकालिक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान का कहना है कि यहां प्रशिक्षण हासिल करने वाले कई छात्र निजी क्षेत्रों में रोजगार हासिल कर चुके हैं। 4 घंटे की कक्षाएं उपलब्ध कराई जा रही खास बात यह है कि छात्रों को आर्थिक रूप से सहयोग देने के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा “स्पेशल समर ऑफर” के तहत मात्र 250 रुपये में मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट में 4 घंटे की कक्षाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभ उठा सकें। संस्थान की आरा में दो शाखाएं संचालित हैं, जहां इच्छुक छात्र संपर्क कर नामांकन से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल शहर के छात्रों के लिए शिक्षा और करियर के नए अवसर खोलने वाली मानी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *