पटना के 14 नगर निकायों में स्थायी समिति का चुनाव 29-30 मई को

पटना के 14 नगर निकायों में स्थायी समिति का चुनाव 29-30 मई को

पटना नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 29 और 30 मई को होगा। डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नामांकन, चुनाव और निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने तक की पूरी कार्यवाही एक ही दिन में पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू होगी और बिना रुके पूरी होगी। पार्षदों के गुप्त मतदान से सदस्यों का चुनाव होगा। प्रत्येक रिक्ति के लिए अलग-अलग मतपेटिकाएं (क्रमांक 1, 2, 3 आदि) रखी जाएंगी। एक वार्ड पार्षद एक रिक्ति के विरुद्ध एक ही बार मतदान कर सकेगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद वार्ड पार्षदों के समक्ष ही मतगणना होगी। कब कहां चुनाव 29 मई : नगर परिषद मोकामा, नगर पंचायत पुनपुन, नगर पंचायत बिक्रम, नगर पंचायत खुसरूपुर, नगर परिषद बिहटा, नगर परिषद संपतचक। 30 मई : पटना नगर निगम, नगर परिषद बख्तियारपुर, नगर परिषद बाढ़, नगर परिषद मसौढ़ी, नगर पंचायत पालीगंज, नगर परिषद फतुहा, नगर पंचायत नौबतपुर और नगर पंचायत मनेर। पटना नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 29 और 30 मई को होगा। डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नामांकन, चुनाव और निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने तक की पूरी कार्यवाही एक ही दिन में पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू होगी और बिना रुके पूरी होगी। पार्षदों के गुप्त मतदान से सदस्यों का चुनाव होगा। प्रत्येक रिक्ति के लिए अलग-अलग मतपेटिकाएं (क्रमांक 1, 2, 3 आदि) रखी जाएंगी। एक वार्ड पार्षद एक रिक्ति के विरुद्ध एक ही बार मतदान कर सकेगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद वार्ड पार्षदों के समक्ष ही मतगणना होगी। कब कहां चुनाव 29 मई : नगर परिषद मोकामा, नगर पंचायत पुनपुन, नगर पंचायत बिक्रम, नगर पंचायत खुसरूपुर, नगर परिषद बिहटा, नगर परिषद संपतचक। 30 मई : पटना नगर निगम, नगर परिषद बख्तियारपुर, नगर परिषद बाढ़, नगर परिषद मसौढ़ी, नगर पंचायत पालीगंज, नगर परिषद फतुहा, नगर पंचायत नौबतपुर और नगर पंचायत मनेर।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *