Sri Lanka announces central contracts 2026-27: श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने 2026-27 सीजन के लिए प्लेयर्स के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने कुल 46 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है, जिसमें सात नए खिलाड़ी भी शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाला नाम नुवान तुषारा का है, जिन्होंने आईपीएल 2026 खेलने के लिए एनओसी नहीं देने पर अपने बोर्ड को कोर्ट में भी घसीटा था। बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को परफॉर्मेंस, कंसिस्टेंसी, फिटनेस, पोटेंशियल और स्ट्रेटेजिक जरूरतों के आधार पर ए1, ए2, बी1, बी2 और सी1 ग्रेड में बांटा है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि कौन से खिलाड़ी किस कैटेगरी में आते हैं।
इन नए प्लेयर्स को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
कामिल मिशारा, लसिथ क्रूसपुले, विजयकांत व्यासकांत, इसिता विजेसुंदर, वानुजा सहान, दिलुम सुदीरा और थारिंडू रथनायके ये सभी नए नाम हैं, जो पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किए गए हैं, जिसका टाइम फ्रेम 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक है।
श्रीलंका क्रिकेट ने सभी कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार नेशनल कॉन्ट्रैक्ट पाने वालों का खास स्वागत है। श्रीलंका क्रिकेट उम्मीद करता है कि खिलाड़ी आने वाले इंटरनेशनल सीजन में देश को सफलता दिलाने की कोशिश करते हुए प्रोफेशनलिज्म, डिसिप्लिन और एक्सीलेंस के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड को बनाए रखेंगे।
कोर्ट केस के बावजूद नुवान तुषारा को किया शामिल
एक चौंकाने वाला नाम नुवान तुषारा का है। इस तेज गेंदबाज को श्रीलंका क्रिकेट ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने से मना कर दिया था। इस वजह से तुषारा ने बोर्ड के खिलाफ कोर्ट केस किया था। तुषार ने दावा किया कि उन्होंने एसएलसी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लेने से मना करने, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने और फ्रेंचाइजी लीग में खेलने के अपने फैसले के बारे में बताया था। इसके बावजूद बोर्ड ने उन्हें एनओसी नहीं दी। जबकि बोर्ड ने तय समय में 2 किलोमीटर के स्प्रिंट टेस्ट में जरूरी स्कोर हासिल न कर पाने को वजह बताया।
नुवान ने बाद में श्रीलंका क्रिकेट से मांगी माफी
बोर्ड का तर्क था कि चूंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं था। इसलिए उन्हें एनओसी के लिए जरूरी फिटनेस असेसमेंट पास करने की जरूरत नहीं थी। हालांकि, 3 हफ्ते बाद तुषारा ने अपना केस वापस ले लिया और श्रीलंका क्रिकेट से माफी मांगी। उम्मीद थी कि वह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्वीकार करेंगे और इंटरनेशनल रिटायरमेंट लेने पर फिर से सोचेंगे। ठीक यही हुआ।
2026-27 सीजन के लिए श्रीलंका के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी
कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चांदीमल, वानिंदु हसरंगा, पथुम निसांका, चरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दासुन शनाका, महेश तीक्षणा, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालेगे, निरोशन डिकवेला, जेफरी वांडरसे, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, पवन रथनायके, ईशान मलिंगा, मिलन रथनायके, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, रमेश मेंडिस, कामिल मिशारा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, सोनल दिनुशा, सहान अराचिगे, प्रमोद मदुशन, लसिथ क्रूसपुले, लाहिरू उदारा, नुवानिडु फर्नांडो, विजयकांत व्यासकांत, इसिता विजेसुंदरा, निशान मदुश्का, अकिला धनंजय, चामिका करुणारत्ने, पसिंदु सोरियाबंदरा, मोहम्मद शिराज, वानुजा सहान, दिलुम सुदीरा, और थारिंडु रत्नायके।



PLAYER CONTRACTS FOR 2026–2027 