SRH के बल्लेबाजों ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन कप्तान ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताई कहां हुई चूक

SRH के बल्लेबाजों ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन कप्तान ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताई कहां हुई चूक

IPL 2026 GT vs SRH Match 56th Highlights: आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से रौंद दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 168 रन बनाए। 169 रन के जवाब में पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम सिर्फ 86 रन पर ढेर हो गई और 82 रन से मुकाबला हार गई। इस हार के बावजूद एसआरएप टॉप 4 में बनी हुई है, तो गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर पहुंच गई है। आईपीएल इतिहास में यह सनराइजर्स का सबसे छोटा स्कोर है, जहां उनके बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। इसके बावजूद कप्तान पैट कमिंस बल्लेबाजों की बजाय गेंदबाजों की गलती मानते हैं।

आईपीएल के इतिहास में यह सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे छोटा स्कोर है। साल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए 96 रन के आंकड़े तक भी टीम नहीं पहुंच सकी। इस दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

IPL इतिहास में SRH के सबसे कम स्कोर

स्कोर विरोधी टीम स्थान साल
86 गुजरात टाइटंस अहमदाबाद 2026
96 मुंबई इंडियंस हैदराबाद 2019
113 मुंबई इंडियंस हैदराबाद 2015
113 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई 2024
114 पंजाब किंग्स दुबई 2020

इस शर्मनाक हार के बावजूद कप्तान पैट कमिंस ने अपने बल्लेबाजों को डिफेंड किया और गेंदबाजों को सुधार करने की वकालत की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने दूसरी पारी में सच में बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की। विकेट काफी मुश्किल था। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया और उनके गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। शायद हमें उस स्पेल से बेहतर तरीके से निपटने का तरीका खोजना चाहिए था, लेकिन वे तारीफ के हकदार हैं। जब गेंद बैक ऑफ द लेंथ पर पड़ रही थी, तब विकेट काफी मुश्किल हो गया था और उन्होंने हमें रन बनाने के ज्यादा मौके नहीं दिए। हमारी गेंदबाज़ी पारी के लिहाज से भी इससे सीखने को मिला है। शायद हम अपनी लेंथ को थोड़ा और देर तक बनाए रख सकते थे। कुल मिलाकर, यह टी20 गेंदबाज़ी का बेहतरीन नमूना था।”

अपने बल्लेबाजों को डिफेंड करते हुए उन्होंने कहा, “हमारा बैटिंग ऑर्डर पूरे सीजन शानदार रहा है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें इस मैच को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत है। हमारे टॉप-4 बल्लेबाज़ों में से हर एक ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। हमारे खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टी20 क्रिकेट में ऐसा होता रहता है। क्वालिफिकेशन के समीकरणों पर उन्होंने कहा, “क्वालिफाई करने के लिए हमारे पास अभी भी दो मैच बाकी हैं। हम फिर से उन्हीं चीजों पर ध्यान देंगे जिनकी वजह से हमें शुरुआत में सफलता मिली थी और इस मैच को जल्द भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।”

रनों के लिहाज से SRH की सबसे बड़ी हार

सनराइजर्स ने आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में न सिर्फ अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया, बल्कि रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी उनक नाम इसी मैच में लिख गई।

हार का अंतर विरोधी टीम स्थान साल
82 रन गुजरात टाइटंस अहमदाबाद 2026
80 रन कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 2025
78 रन चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 2024
77 रन चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद 2013

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *