बिजली कटौती पर सपा अनोखा प्रदर्शन:कानपुर दक्षिण में सपा युवजनसभा ने स्वर्गीय बिजली व्यवस्था लिखे पोस्टर को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

बिजली कटौती पर सपा अनोखा प्रदर्शन:कानपुर दक्षिण में सपा युवजनसभा ने स्वर्गीय बिजली व्यवस्था लिखे पोस्टर को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

कानपुर में समाजवादी युवजन सभा ने शुक्रवार रात को बिगड़ी बिजली व्यवस्था के विरोध में किदवई नगर स्थित केस्को कार्यालय के बाहर सांकेतिक श्रद्धांजलि देकर प्रदर्शन किया। युवजनसभा के महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने “स्वर्गीय बिजली व्यवस्था” लिखे हुए पोस्टर लगाकर फूल चढ़ाए और मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मरों के कारण आम जनता परेशान है, जबकि विभाग सिर्फ कागजों में व्यवस्था बेहतर होने का दावा कर रहा है। सपाइयों ने केस्को में भ्रष्टाचार की जांच और एबीसी केबल की गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली संकट से व्यापारी, विद्यार्थी, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में हालात बदतर हैं, लेकिन अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे।
इस दौरान संगठन की ओर से विधुत विभाग को ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें नियमित बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, खराब ट्रांसफार्मरों की तत्काल मरम्मत, 24×7 शिकायत निवारण व्यवस्था और विभागीय जवाबदेही तय करने की मांग की गई। अर्पित त्रिवेदी ने कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी युवजन सभा बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में वीरसेन यादव, विनोद यादव, अभिजीत गुप्ता, रामा यादव, भानु प्रताप, केशव यादव, रीता जितेंद्र बहादुर सिंह, सुलेखा यादव, केके मिश्रा, रमेश यादव, अमित मिश्रा, उदय द्विवेदी, अजय प्रजापति, धीरू पटेल, शनि सागर, शिवम खन्ना, सत्यम पाण्डेय, सुनील यादव, प्रवीन मिश्रा, महेश कनोजिया, संजय यादव, ईशु यादव, रोहित दीक्षित और दीप्ति सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *