तेज़ रफ्तार में स्पोर्ट्स बाइक कार से जा टकराई, तेलंगाना में 5 लोगों की हुई मौत

तेज़ रफ्तार में स्पोर्ट्स बाइक कार से जा टकराई, तेलंगाना में 5 लोगों की हुई मौत

दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। भारत में भी आए दिन ही रोड एक्सीडेंट्स देखने को मिलते हैं और अब तेलंगाना (Telangana) में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। तेलंगाना के महबूबनगर (Mahabubnagar) ज़िले में आज, सोमवार, 11 मई को एक तेज़ रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक की कार से टक्कर हो गई। यह टक्कर महबूबनगर बाईपास रोड पर पलकोंडा जंक्शन पर हुआ। जिस समय कार यू-टर्न ले रही थी, उसी समय बाइक जाकर कार से जा टकराई।

5 लोगों की घटनास्थल पर मौत

इस रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई। पांचों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में से 2 लोग बाइक पर सवार थे और 3 कार में। कार में 30 वर्षीय आरशा बेगम अपने दो बच्चों के साथ थी। इनमें 7 वर्षीय उजेपा और 2 वर्षीय उमर शामिल थे। वहीं बाइक सवार में से एक का नाम याकूब अफजल बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 25 वर्ष थी। दूसरे शख्स की पहचान अभी तक नहीं हुई है।

बाइक रेसिंग के दौरान हुआ हादसा?

यह हादसा तड़के सुबह करीब 12:30 बजे हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा बाइक रेसिंग के दौरान हुआ और जिस बाइक की कार से टक्कर हुई, एक्सीडेंट के समय उसकी रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी और वो सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa) थी। टक्कर इतनी जोर से हुई कि बाइक और कार दोनों को ही काफी नुकसान पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *