बांका | सहयोग सेवा पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सहयोग सेवा पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में बताया गया कि बांका जिले में अब तक कुल 3401 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2186 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदन लंबित हैं। डीएम ने लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। बांका | सहयोग सेवा पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सहयोग सेवा पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में बताया गया कि बांका जिले में अब तक कुल 3401 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2186 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदन लंबित हैं। डीएम ने लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।


