मेरठ के एसपी सिटी की अपराधियों को सीख:ये जो गुनाह की ताकत पर आलीशान कोठी बनाई है, कानून के फंदे में बांधा जाएगा

मेरठ के एसपी सिटी की अपराधियों को सीख:ये जो गुनाह की ताकत पर आलीशान कोठी बनाई है, कानून के फंदे में बांधा जाएगा

मेरठ के नए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बकरीद से पहले अपराधियों उनके घरवालों को शांति, अमनचैन से रहने की बड़ी सीख दी है। एसपी सिटी बुधवार को इलाके में फ्लैग मार्च कर रहे थे। इस दौरान वो गैंगस्टर सलमान के घर गए। गैंगस्टर के घर पहुंचकर एसपी सिटी उसके भाई, घरवालों से मिले। जिससे उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ‘इतनी सारी फोर्स तुम्हारे स्वागत में आई है.. अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा…’ यह जो गुनाह की ताकत पर आलीशान कोठी बनाई हो, बोल देना अपने भाई को दो-दो गाड़ियां लेकर घूम रहा है ना कानून के फंदे में बांधा जाएगा” मौके पर सलमान तो नहीं मिला लेकिन एसपी सिटी ने उसके भाई को समझा दिया कि कानून के राज में क्राइम नहीं चलेगा। शांतिभंग करने की कोशिश की तो सीधे एक्शन होगा। अब उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले भी दो मार्मिक वीडियो आए सामने इससे पहले भी एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले लोगों के बीच अपने मार्मिक अंदाज के लिए चर्चाओं में रह चुके हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुके हैं। जिसमें सेंट्रल मार्केट में धरनारत महिलाओं के बीच जाकर उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मैं विनायक, आप मुझे विनायक भैय़या कह सकती हैं। सभी महिलाओं को उन्होंने दीदी कहा और कहा कि मैं आपके साथ हूं। दूसरा वीडियो एक महिला की हत्या के बाद उसकी दो मासूम बच्चियों को दुलारते हुए का नजर आया। जब एसपी सिटी उस महिला की दोनों मासूम छोटी बच्चियों के सिर पर हाथ फेरते हैं। उन्हें कोल्डड्रिंक पीने देते हैं और दुलारते हुए उनकी पढ़ाई के बारे में पूछते दिख रहे हैं। अब 49 मिनट के वीडियो में क्या है वो पढ़िए… एसपी सिटी का ये पूरा 49 मिनट से ज्यादा का वीडियो है। जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में कह रहे हैं कि अपने भाई को बता देना कानून व्यवस्था खुद बिगाड़ने या किसी से बिगड़वाने की कोशिश की तो बख्शूंगा नहीं, गुनाह की दौलत से जो ये आलीशान कोठी बनाई है ये भी कुर्क हो जाएगी, दो दो गाड़िया लेकर घूम रहा है समझा देना। तुमने ही बैठाकर रखा है घर में, इतनी सारी फोर्स तुम्हारे स्वागत में आई है, तुम्हें वहां उनका ध्यान रखना है। तेरा भाई बाहर आ गया, वहां उनका वो खत्म हो गया जिलाबदर। आजकल वो दो गाड़ियां लेकर घूम रहा है। कोई बात नहीं उसको बता देना वो या उसके गुर्गे, अगर इस शहर में ऐसी, वैसी कोई हरकत की, और यहां पर शांति या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की ठीक है, तो ऐसी तबियत से कार्रवाई होगी कि याद रखेंगे। ठीक है और ये जो गुनाह की ताकत पर बना है आलीशान ये भी संपत्ति कुर्क की जाएगी, अपराधियों के लिए हमारा सख्त मैसेज क्या मैसेज है, आमिर भाई ये आप अपने भाई को बता देना क्या मैसेज है हमारा, अगर शहर में किसी भी हालत में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया। खुद किया या किसी और से करवाया वो कानूनन अपराध के तहत में गैंगस्टर के तहत में संपत्ति कुर्क की जाएगी, सब आर्थिक दंड से लेकर लीगल में जितने भी प्रावधान हैं सब आएगा और सारी कार्यवाही की जाएगी। तो अभी जिलाबदर खत्म होके जो घूम रहे हो, दो दो गाड़ियों का काफिला लेकर चल रहे हैं तो उनको बता देना… और बाकी, एक बार बता दिया, दोबारा बताने की जरूरत, नौबत नहीं आने चाहिए..

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *