शिवहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय और परिवहन विभाग के निर्देशों के आधार पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बनी सभी नई और पुरानी अवैध संरचनाओं को अगले 60 दिनों के भीतर हटाने या ध्वस्त करने का सख्त निर्देश दिया है। संयुक्त समर्पित राजमार्ग निगरानी दल का गठन सड़क सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एक “संयुक्त समर्पित राजमार्ग निगरानी दल” का गठन किया गया है। यह दल नियमित निरीक्षण करेगा और अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगा। प्रशासन ने अवैध पार्किंग, अनधिकृत प्रवेश-निकास मार्गों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क सुरक्षा के लिए गठित टास्क फोर्स हर पखवाड़े समीक्षा बैठक आयोजित कर व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। शिवहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय और परिवहन विभाग के निर्देशों के आधार पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बनी सभी नई और पुरानी अवैध संरचनाओं को अगले 60 दिनों के भीतर हटाने या ध्वस्त करने का सख्त निर्देश दिया है। संयुक्त समर्पित राजमार्ग निगरानी दल का गठन सड़क सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एक “संयुक्त समर्पित राजमार्ग निगरानी दल” का गठन किया गया है। यह दल नियमित निरीक्षण करेगा और अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगा। प्रशासन ने अवैध पार्किंग, अनधिकृत प्रवेश-निकास मार्गों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क सुरक्षा के लिए गठित टास्क फोर्स हर पखवाड़े समीक्षा बैठक आयोजित कर व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।


