सोनीपत पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने बुधवार देर रात सड़क पर उतरकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह निरीक्षण आगामी महापौर, नगर निगम पार्षद चुनाव और पंचायती राज उपचुनावों के मद्देनजर किया गया। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने शहर के प्रमुख नाकों का दौरा किया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने तथा प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश सीपी ममता सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोनीपत पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादयान और सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजीत सिंह भी मौजूद रहे। सोनीपत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे चुनाव के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। यहां देखें फोटो…


